New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

मानव स्वतंत्रता सूचकांक रिपोर्ट -2021 (Human Freedom Index Report -2021)

  • ‘मानव स्वतंत्रता सूचकांक रिपोर्ट’ अमेरिका के ‘कैटो इंस्टीट्यूट’ और कनाडा के ‘फ्रेजर इंस्टीट्यूट’ द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया है। इस वार्षिक रिपोर्ट में व्यक्तिगत, नागरिक और आर्थिक स्वतंत्रता के मानकों के आधार पर विश्व में स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन किया जाता है।
  • वर्ष 2021 की रिपोर्ट में स्विटजरलैंड, न्यूजीलैंड और डेनमार्क क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सीरिया को अंतिम स्थान मिला है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 से 2019 के बीच विश्व के अधिकांश देशों में व्यक्तिगत और नागरिक स्वतंत्रता की स्थिति में गिरावट देखी गई है। यह गिरावट ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ और ‘धर्म की स्वतंत्रता’ के मामलों में अधिक चिंताजनक रही है।
  • भारत में भी वर्ष 2013 से 2019 के बीच व्यक्तिगत और नागरिक स्वतंत्रता में लगातार गिरावट आई है। वर्ष 2021 की रिपोर्ट में भारत को 165 देशों में से 119 वाँ स्थान मिला है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2013 में भारत 90 वें स्थान पर था।
  • भारत की स्थिति इसके पड़ोसी देशों नेपाल, भूटान और श्रीलंका से भी निम्न रही। हालाँकि, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में इसका प्रदर्शन अच्छा रहा।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR