New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

मॉन्ट्रियक्स अभिसमय (Montreux Convention)

  • मॉन्ट्रियक्स (मॉन्ट्रो) अभिसमय वर्ष 1936 में हस्ताक्षरित जलडमरूमध्य के प्रशासन से संबंधित एक बहुपक्षीय समझौता है, जो तुर्की को बोस्पोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य (Bosporus & Dardanelles Straits) पर नियंत्रण प्रदान करता है।
  • इसके तहत युद्ध की स्थिति में तुर्की को नौसैनिक युद्धपोतों के पारगमन को विनियमित करने तथा संघर्ष में शामिल देशों के युद्धपोतों के लिये जलडमरूमध्य को अवरुद्ध करने का अधिकार है।
  • तुर्की इस अभिसमय के तहत दो रणनीतिक जलडमरूमध्य के माध्यम से भूमध्य सागर और काला सागर के बीच रूसी युद्धपोतों की आवाजाही को सीमित कर सकता है।
  • हालाँकि, इस अभिसमय के तहत काला सागर से लगे देशों को कुछ विशेषाधिकार प्राप्त है, जो तुर्की की आवागमन नियंत्रण शक्तियों को कमज़ोर करते हैं।
  • बोस्पोरस और डार्डानेल्स जलडमरूमध्य को तुर्की जलडमरूमध्य या काला सागर जलडमरूमध्य भी कहते हैं। यह एजियन सागर और काला सागर को मरमरा सागर के माध्यम से जोड़ता है। यह एकमात्र जलमार्ग है जिसके माध्यम से काला सागर बंदरगाह से भूमध्यसागर तक पहुँचा जा सकता है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR