New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (National Maritime Heritage Complex)

  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय गुजरात के लोथल में 'राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर’ का निर्माण कर रहा है। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 में रखी थी।
  • यह भारत में अपनी तरह का पहला परिसर होगा। इस परिसर को एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा जो देश की समृद्ध एवं विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा। यह सागरमाला योजना के तहत निर्मित प्रमुख परियोजनाओं में से एक है।
  • गुजरात में स्थित लोथल 2400 ई.पू. की प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख शहरों में से एक है। पुरातात्विक उत्खनन से लोथल में 5000 वर्ष से अधिक प्राचीन मानव निर्मित डॉकयार्ड प्राप्त हुआ है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR