निकोबारी होदी (Nicobari Hodi)

  • 21st November, 2022
  • होदी एक छोटी एवं हल्की नाव है जो निकोबारी जनजाति का पारंपरिक शिल्प है। इसकी चौड़ाई की अपेक्षा इसकी लंबाई लगभग 12 गुना अधिक होती है।
  • इसे स्थानीय रूप से उपलब्ध वृक्षों का उपयोग करके बनाया जाता है और इसकी डिज़ाइन एक द्वीप से दूसरे द्वीप में अलग-अलग होती है।
  • इसका उपयोग एक द्वीप से दूसरे द्वीप तक परिवहन के साधन के रूप में, मछली पकड़ने और नौका दौड़ के लिये किया जाता है।
  • हाल ही में, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह जनजातीय विकास परिषद ने निकोबारी होदी को भौगोलिक संकेतक देने के लिये आवेदन किया है।
CONNECT WITH US!

X