New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

ओर्कनेय द्वीपसमूह (Orkney Island)

  • ओर्कनेय स्कॉटलैंड के उत्तर-पूर्व में उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित लगभग 70 द्वीपों का समूह है जिसमें से केवल 20 पर ही मानव आबादी का निवास है।
  • इस द्वीपसमूह का निर्माण बलुआ पत्थर व चूना पत्थर के हिमानी क्षरण से हुआ है। यह पेंटलैंड फ़र्थ जलडमरूमध्य से स्कॉटलैंड की मुख्य भूमि से अलग होता है।
  • 15वीं शताब्दी के अंत तक यह नॉर्वे और डेनिश शासन के अधीन था। वर्तमान में यह यह स्कॉटलैंड के अधीन है।
  • इस द्वीपसमूह पर चार यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल स्कारा ब्रे, रिंग ऑफ ब्रोडगर, स्टैंडिंग स्टोन्स ऑफ स्टेननेस व मेशोवे मकबरा स्थित हैं।
  • हाल ही में इसने ब्रिटेन से अलग होकर नॉर्वे का एक स्वशासित क्षेत्र बनने का प्रस्ताव पारित किया है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR