जेल में बंद व्यक्तियों का निर्वाचन भारत की चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ आपराधिक न्याय प्रणाली पर भी प्रश्न चिह्न लगाती है। उपरोक्त कथन के आलोक में जेल में बंद सांसदों के संवैधानिक अधिकारों की चर्चा कीजिए?
16-Jul-2024 | GS Paper - 2
कर्त्तव्य निर्वहन के संदर्भ में 'अनुचित प्रभाव' एवं 'जबरदस्ती' से आप क्या समझते है? इससे प्रशासन में पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।
12-Jul-2024 | GS Paper - 4
विभिन्न देशों द्वारा सॉफ्ट पॉवर का उपयोग करते हुए एनिमल डिप्लोमेसी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस संदर्भ में एनिमल डिप्लोमेसी को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
11-Jul-2024 | GS Paper - 2
भारत ने अपने पहले परमाणु परीक्षण पोखरण 1 (स्माइलिंग बुद्धा) के 50 वर्ष पूरे किए है। वर्तमान में भारत की परमाणु नीति के महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इस नीति में परिवर्तन के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
10-Jul-2024 | GS Paper - 3
भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार चीन बन गया है। हालाँकि, भारत का व्यापार घाटा चीन के साथ उच्च स्तर पर है। इसके कारणों पर प्रकाश डालते हुए भारत के लिए इसके रणनीतिक निहितार्थ स्पष्ट कीजिए?
09-Jul-2024 | GS Paper - 2
डिजिटल प्रतिस्पर्द्धा कानून की आवश्यकता पर बल देते हुए डिजिटल प्रतिस्पर्द्धा विधेयक की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा कीजिए। साथ ही, इसके आलोचनात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालिए।
08-Jul-2024 | GS Paper - 1
जनरेटिव कृत्रिम बुद्धिमत्ता (GAI) की अवधारणा स्पष्ट कीजिए। विभिन्न क्षेत्रों में जनरेटिव एआई के उपयोगों की चर्चा करते हुए इनके सीमाओं का भी उल्लेख कीजिए।
05-Jul-2024 | GS Paper - 3
बाजार अर्थव्यवस्था की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए इससे होने वाले लाभों की चर्चा कीजिए। कुछ देशों द्वारा बाजार अर्थव्यवस्था श्रेणी की मांग के निहितार्थ स्पष्ट कीजिए।
04-Jul-2024 | GS Paper - 2
हाल के वर्षों में देश की स्वास्थ्य प्रणाली में काफी सुधार हुआ है। हालाँकि, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में अभी भी कई चुनौतियाँ विद्यमान हैं। चर्चा कीजिए।
03-Jul-2024 | GS Paper - 2
जलवायु परिवर्तन एवं संसाधनों की कमी जैसी वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान के रूप में हरित प्रौद्योगिकी एक महत्त्वपूर्ण विकल्प बनकर उभरा है। हालाँकि, इसके अनुप्रयोग की अपार संभावनाओं के साथ कुछ चुनौतियाँ भी है। आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए।
02-Jul-2024 | GS Paper - 3