देश में कृषि अनुकूल भूमि सुधार के समक्ष चुनौतियों की चर्चा करते हुए भूमि सुधार हेतु कृषि भूमि के पुनर्गठन के लिये किये गये प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये?
21-Aug-2020 | GS Paper - 3
वर्तमान समय में विश्व के साथ अधिक सक्रिय रूप से संलग्न होने के लिये एक मंच के रूप में पहचाने जाने वाला सोशल मीडिया पिछले कुछ वर्षों से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न कर रहा है। इस प्रकार की चुनौतियों की चर्चा करते हुए इनसे निपटने हेतु उपाय सुझाएँ।
19-Aug-2020 | GS Paper - 3
हाल ही में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण भारत सहित दक्षिण एशिया में लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। इस परिप्रेक्ष्य में आपदा प्रबंधन के संदर्भ में भारत के समक्ष उत्पन्न नवीन चुनौतियों की चर्चा करते हुए इनसे निपटने के उपाय सुझाइये।
14-Aug-2020 | GS Paper - 3
हाल ही में विशाखापत्तनम में हुई गैस त्रासदी से कई लोगों की जान चली गई और कई गंभीर रूप से बीमार हो गए। सरकार ने इस तरह की गैस त्रासदियों से बचने के लिये क्या कदम उठाए हैं, उनकी समीक्षा करते हुए कुछ उपाय सुझाएँ।
12-Aug-2020 | GS Paper - 3
जैव प्रौद्योगिकी से आप क्या समझते हैं? पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र में इसके अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिये।
10-Aug-2020 | GS Paper - 3
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्त्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद कृषक आत्महत्या कर रहे हैं। कृषकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कीजिये।
07-Aug-2020 | GS Paper - 3
ऐसा देखा गया है कि वन क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियाँ वन्यजीव संरक्षण के समक्ष एक बड़ी चुनौती पेश करती हैं। विकास कार्यों के परिणामस्वरूप वन्यजीवों को होने वाली क्षति को न्यून करने के लिये एक बेहतर कार्ययोजना सुझाएँ।
05-Aug-2020 | GS Paper - 3
भारत सरकार द्वारा अंगीकृत नवीन 'सामरिक भागीदारी नीति' के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रक्षा अवसंरचना के विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।
31-Jul-2020 | GS Paper - 3
'धन शोधन' (Money Laundering) का अर्थ स्पष्ट करते हुए इस पर नियंत्रण हेतु सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की संक्षेप में चर्चा कीजिये। साथ ही, अपना मत व्यक्त कीजिये कि 'तकनीक' ने धन शोधन को किस हद तक प्रभावित किया है?
29-Jul-2020 | GS Paper - 3
डिजिटल इंटेलिजेंस एक प्रकार का सामाजिक मस्तिष्क बनाने कार्य करता है, जो भिन्न-भिन्न क्षेत्रों को संचालित तथा नियंत्रित करने की प्रक्रिया की शुरुआत करता है। वैश्विक डिजिटल प्रतिमान में भारत की तैयारियों की समीक्षा कीजिये।
27-Jul-2020 | GS Paper - 3