Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 4

श्रम नैतिकता से आप क्या समझते है? ओवरटाइम और लंबे कार्य घंटों के विरूद्ध प्रमुख नैतिक चिंताओं की विवेचना कीजिए। (सामान्य अध्ययन पेपर 4,शब्द सीमा 150)

10-Mar-2024 | GS Paper - 4

Solutions:

उत्तर प्रारूप

भूमिका

  • श्रम नैतिकता  को स्पष्ट कीजिए जैसे: श्रम नैतिकता में श्रम के साथ किए जाने वाले व्यवहार से संबंधित विचार शामिल होते हैं। इसमें इस तथ्य पर विचार किया जाता है कि क्या सही है और क्या गलत है, आदि का उल्लेख करते हुए संक्षिप्त भूमिका लिखें।

मुख्य भाग 

  • श्रम नैतिकता को समझाइए,जैसे: श्रम नैतिकता का निहितार्थ यह है कि नियोक्ताओं को अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल प्रदान करना नैतिक रूप से आवश्यक है क्योंकि मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा में इसका उल्लेख किया गया है,आदि।
  • ओवरटाइम और लंबे कार्य घंटों के विरूद्ध प्रमुख नैतिक चिंताएं,यथा: गैर-दुर्भावनापूर्णता के नैतिक सिद्धांत का उल्लंघन, स्वास्थ्य से ऊपर धन को वरीयता देना, सिद्धांतों के ऊपर लाभ को वरीयता देना,पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का क्षरण,समाजवादी और लैंगिक नैतिकता के विरुद्ध,आदि 

निष्कर्ष

  • श्रम नैतिकता  के नैतिक पक्षों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष लिखें।
upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT