New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

Sanskriti Mains Mission: GS Paper - 1

भारत में उच्च जनसंख्या वृद्धि की स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में एक नई जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)

19-Nov-2021 | GS Paper - 1

Solutions:

उत्तर प्रारूप :  

भूमिका (30-40 शब्द)

वर्तमान में भारत की जनसंख्या स्थिति का (विभिन्न आँकड़ों के माध्यम से) को स्पष्ट करते हुए संक्षेप में भूमिका लिखें।

मुख्य भाग (140-150 शब्द)

  • भारत की जनसंख्या नीति (2000) की विफलताओं जैसे- उच्च शिशु मृत्यु-दर, अल्प-आयु में विवाह, गर्भनिरोधकों का कम प्रयोग आदि का संक्षेप में उल्लेख करें।
  • नई जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता के पक्ष में तर्क-

★ मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति संभव।
★ बेरोज़गारी एवं प्रच्छन्न बेरोज़गारी पर नियंत्रण हेतु आवश्यक।
★ अत्यधिक जनसंख्या से बड़े परिवारों का सृजन, फलतः निम्न जीवन-स्तर की स्थिति उत्पन्न; अवसंरचनात्मक दबाब, पर्यावरण क्षरण एवं असमानताओं में वृद्धि आदि बिंदुओं की चर्चा करें।

  • नई जनसंख्या नियंत्रण नीति की आवश्यकता के विपक्ष में तर्क-

★ भारत में पहले से ही कुल प्रजनन दर में गिरावट की स्थिति।
 ★ वैश्विक अनुभव, जैसे चीन की टू-चाइल्ड पॉलिसी के भावी दुष्परिणाम विशेषतः जनांकिकी लाभांश में गिरावट, महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव में वृद्धि, कन्या भ्रूण हत्या में वृद्धि की संभावना जैसे तर्कों की चर्चा करें। 

निष्कर्ष: (40-50 शब्द)

जनसंख्या नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की संक्षेप में चर्चा करते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई जनसंख्या नियंत्रण नीति की घोषणा एवं अन्य अपेक्षित कदमों का उल्लेख करते हुए भविष्योन्मुखी निष्कर्ष दें।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR