New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़: 22 अगस्त, 2022

शॉर्ट न्यूज़: 22 अगस्त, 2022


अभ्यास उदारशक्ति

सुपर गरुड़ शील्ड  अभ्यास


अभ्यास उदारशक्ति

चर्चा में क्यों

हाल ही में  भारत एवं मलेशिया के मध्य ‘उदारशक्ति’ वायु सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया।

प्रमुख बिंदु 

  • यह अभ्यास मलेशिया के कुआंतान में वायुसेना बेस में आयोजित किया गया। भारतीय वायुसेना ने Su-30 MKI और C-17 विमानों के साथ इस हवाई अभ्यास में भाग लिया।
  • यह अभ्यास दोनों पक्षों को सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और सीखने का अवसर प्रदान करेगा।
  • यह दोनों देशों के मध्य लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव को और मजबूत करेगा। साथ ही, दोनों वायु सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग के अवसरों में भी वृद्धि करेगा जिससे इस क्षेत्र में सुरक्षा में वृद्धि होगी।
  • इस अभ्यास से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत की विस्तारित रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की वर्तमान प्रवृत्ति प्रदर्शित होती है
  • विदित है कि भारत ने मलेशिया को हल्के लड़ाकू विमान तेजस की पेशकश की है।

सुपर गरुड़ शील्ड  अभ्यास

चर्चा में क्यों

संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया की सेनाओं ने इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर वार्षिक संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर की सेनाओं ने भी भाग लिया। 

प्रमुख बिंदु

  • 3-14 अगस्त तक चले इस अभ्यास में तीनों सेनाओं ने भाग लिया। यह भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती समुद्री गतिविधि के बीच मजबूत संबंधों का संकेत है। इस अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2009 में हुई थी। 
  • इसका उद्देश्य एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के समर्थन में अंतर-क्षमता, विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाना है।
  • चीनी राज्य मीडिया ने इस अभ्यास को अमेरिका द्वारा नाटो के समान एक हिंद-प्रशांत गठबंधन बनाने का हिस्सा बताया है।
  • इंडोनेशिया इस क्षेत्र के लिये रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और लंबे समय से एक प्रमुख अमेरिकी भागीदार रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका ने इंडोनेशिया को उन्नत लड़ाकू विमानों की 13.9 अरब डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी थी।
  • ध्यातव्य है की गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के विशेष बलों के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास है।

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR