New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

शॉर्ट न्यूज़ : 30 अप्रैल , 2024

शॉर्ट न्यूज़ : 30 अप्रैल , 2024


चाकिसॉरस नेकुल

हंगोर श्रेणी सबमरीन

ऑपरेशन इंद्रावती

आरबीआई का हरित वर्गीकरण

माइक्रोसॉफ्ट का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) मॉडल - फी-3-मिनी

महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन

अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

ब्रू जनजाति द्वारा पहली बार लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा के मतदाता के तौर पर मतदान

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को नवरत्न का दर्जा


चाकिसॉरस नेकुल

चर्चा में क्यों 

अर्जेंटीना के पुरातत्वविदों ने एक नए मध्यम आकार के शाकाहारी डायनासोर की खोज की है। 

NAKUL

विशेषताएँ

  • शारीरिक : 
    • द्विपाद 
    • शाकाहारी
    • पूंछ असामान्य रूप से नीचे की ओर मुड़ी हुई
    • तेज धावक 
  • भौगोलिक वितरण : 
    • रियो नीग्रो के दक्षिणी प्रांत में प्यूब्लो ब्लैंको नेचुरल रिजर्व, वर्तमान पैटागोनिया 
    • यह जीवाश्मों से समृद्ध क्षेत्र है यहाँ डायनासोर की अन्य प्रजातियों के साथ कई स्तनधारी, कछुए और मछलियों के अवशेष पाए गए हैं।
  • कालावधि : 
    • लगभग 90 मिलियन वर्ष पहले लेट क्रेटेशियस काल


हंगोर श्रेणी सबमरीन

चर्चा में क्यों 

चीन द्वारा पाकिस्तान के लिए निर्मित पहली हंगोर श्रेणी की पनडुब्बी को 26 अप्रैल को वुहान शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। इसे पाकिस्तानी नौसेना वर्ष 2028 तक अपने बेड़े में शामिल कर सकती है।

HANGORE

विशेषताएँ

  • हंगोर-श्रेणी पनडुब्बी चीन की टाइप 039-A युआन श्रेणी का एक निर्यात संस्करण है। 
    • इसका नाम सेवामुक्त हो चुकी पीएनएस हंगोर के नाम पर रखा गया है जिसका उपयोग चीन द्वारा भारत के विरुद्ध वर्ष 1971 के युद्ध के दौरान किया गया था।
  • यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर श्रेणी की पनडुब्बी है। 
    • डीज़ल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन के तरीके को संदर्भित करता है जिसमें डीजल इंजन पनडुब्बी को सतह पर या स्नोर्केलिंग के दौरान शक्ति प्रदान करते हैं।
    • इसमें डीजल इंजन द्वारा चार्ज की गई बैटरी जहाज को जल के भीतर रहने पर संचालित करने की अनुमति देती है। 
    • हंगोर-श्रेणी में चार डीजल इंजन होते हैं। 
  • यह एक वायु स्वतंत्र प्रणोदन प्रणाली से भी सुसज्जित है, जो जल के भीतर पनडुब्बियों की क्षमता में वृद्धि करता है।
  • इन पनडुब्बियों को विशेष रूप से टॉरपीडो या आधुनिक समय में क्रूज़ मिसाइलों का उपयोग करके अन्य पनडुब्बियों या सतह के जहाजों को डुबाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • यह छह 21 इंच टारपीडो ट्यूब और एंटी-शिप मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता  के साथ ही बाबर -3 सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल से लैस है जिसकी मारक क्षमता लगभग 450 किमी. है।

भारत की कलावरी श्रेणी से तुलना

  • भारत वर्तमान में छह कलावरी श्रेणी की पनडुब्बियों का संचालन करता है। भारत द्वारा वर्ष 2030 के दशक की शुरुआत तक तीन और पनडुब्बियों को सेवा में शामिल करने की योजना है।

अंतर का आधार

कलवरी श्रेणी

हंगोर श्रेणी

आकार

67.5 मीटर

76 मीटर

भार /विस्थापन 

1775 टन

2800 टन

गति

37 किमी./घंटा

37 किमी./घंटा

प्रणोदन प्रणाली 

डीज़ल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन

डीज़ल-इलेक्ट्रिक प्रणोदन

आयुध के संदर्भ में 

छह 21 इंच जर्मन निर्मित टॉरपीडो और मिसाइल सिस्टम 

-

अतिरिक्त विशेषता 

वायु स्वतंत्र प्रणोदन 

निर्माणाधीन


ऑपरेशन इंद्रावती

चर्चा में क्यों 

हैती में सशस्त्र संघर्ष के कारण भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए 'ऑपरेशन इंद्रावती' शुरू किया गया है। 

प्रमुख बिंदु 

  • भारत द्वारा अशांति से जूझ रहे हैती से अपने नागरिकों को पड़ोसी देश डोमिनिकन गणराज्य में स्थानांतरित करने के लिए 'ऑपरेशन इंद्रावती' संचालित किया गया है।
  • हैती में लगभग 75 से 90 भारतीय निवास करते हैं जिसमें से लगभग 60 ने भारत लौटने के लिए भारतीय अधिकारियों के पास पंजीकरण कराया है।
  • हैती में हिंसा और असुरक्षा के जवाब में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी की सुविधा के लिए एक नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन हॉटलाइन स्थापित की गई थी।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी हैती से गैर-आवश्यक दूतावास कर्मचारियों को हटा दिया है।
  • संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में गिरोहों का हैती की राजधानी के 80 % हिस्से पर नियंत्रण है।

आरबीआई का हरित वर्गीकरण

सन्दर्भ

  • भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा अप्रैल 2024 में अपनीं नवीनतम मौद्रिक नीति रिपोर्ट जारी की है।
  • आरबीआई की मौद्रिक नीति रिपोर्ट की एक उल्लेखनीय विशेषता "चरम मौसम की घटनाओं" और "जलवायु झटके (climate shocks)" को दी गई प्रधानता है जो न केवल खाद्य मुद्रास्फीति को प्रभावित करती है बल्कि संभावित रूप से ब्याज की प्राकृतिक दर पर व्यापक प्रभाव डालती है, जिससे अर्थव्यवस्था की वित्तीय स्थिरता प्रभावित होती है।

HARIT

नवीनतम मौद्रिक नीति रिपोर्ट

  • इस रिपोर्ट में एक "न्यू-कीनेसियन मॉडल" का उल्लेख किया गया है जो "एक भौतिक जलवायु जोखिम क्षति कार्य प्रणाली को शामिल करता है", इस मॉडल का उपयोग "जलवायु परिवर्तन परिदृश्य के मुकाबले जलवायु परिवर्तन के प्रतितथ्यात्मक व्यापक आर्थिक प्रभाव" का अनुमान लगाने के लिए किया जा रहा है।
  • रिपोर्ट के लेखक चेतावनी देते हैं कि किसी भी प्रकार की जलवायु शमन नीतियों के अभाव में 2050 तक "दीर्घकालिक (आर्थिक) उत्पादन लगभग 9% तक कम" हो सकता है। 
  • रिपोर्ट के अनुसार “यदि मुद्रास्फीति हिस्टैरिसीस मजबूत हो जाती है, तो इससे मुद्रास्फीति की उम्मीदें कम हो सकती हैं, और केंद्रीय बैंक की विश्वसनीयता कम होने से मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने के लिए उच्च ब्याज दरों की आवश्यकता होगी, जिससे अधिक उत्पादन हानि होगी”।
  • मुद्रास्फीति हिस्टैरिसीस तब उभरती है जब उच्च या निम्न मुद्रास्फीति की विस्तारित अवधि भविष्य के लिए उम्मीदों को आकार देती है। उदाहरण के लिए, जब मुद्रास्फीति लगातार कम रहती है, तो यह विश्वास पैदा हो सकता है कि यह प्रवृत्ति जारी रहेगी।

हरित वर्गीकरण(Green Taxonomy)

हरित वर्गीकरण किसी आर्थिक गतिविधि की स्थिरता की साख और संभावित रैंकिंग का आकलन करने के लिए एक रूपरेखा है। या दूसरे शब्दों में हरित वर्गीकरण एक वर्गीकरण प्रणाली है जो परिभाषित करती है कि अर्थव्यवस्था में कौन सी आर्थिक गतिविधियाँ और संपत्तियाँ "हरित" या पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ हैं। 

आरबीआई और हरित वर्गीकरण

  • आरबीआई ने 'जलवायु जोखिम और टिकाऊ वित्त' पर अपने जुलाई 2022 के पत्र में, आरबीआई ने हरित अर्थव्यवस्था में परिवर्तन को संबोधित करने के लिए वृद्धिशील प्रगति की चर्चा की है।  
  • इस पत्र में  यह भी स्वीकार किया गया है, कि भारत को 2070 तक अपनी शुद्ध शून्य महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए 17 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पूँजी के निवेश की आवश्यकता है
  • उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के साथियों, विशेष रूप से यूरोपीय सेंट्रल बैंक, ने संपूर्ण यूरोज़ोन की आर्थिक मूल्य श्रृंखला के लिए हरित वर्गीकरण तैयार करने में सहायता की है। 
  • आरबीआई और वित्त मंत्रालय, विकासशील दुनिया से प्रेरणा ले सकते हैंविशेष रूप से आसियान क्षेत्र से, इस क्षेत्र में बहुस्तरीय हरित वर्गीकरण प्रणाली(Multi layered Green Taxonomy) एक जीवित दस्तावेज़ के रूप में संभावित सतत भविष्यनोमुखी मार्ग के विचारों के साथ लगातार अद्यतन होता जा रहा है। 
  • RBI द्वारा 16,000 करोड़ मूल्य के सॉवरेन ग्रीन बांड जारी करना और विदेशी संस्थागत निवेशकों को भविष्य की हरित सरकारी प्रतिभूतियों में भाग लेने की अनुमति देकर संसाधन पूल का विस्तार करना स्वागत योग्य कदम है।

माइक्रोसॉफ्ट का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) मॉडल - फी-3-मिनी

  • सॉफ्ट का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (A.I.) मॉडल - फी-3-मिनी
  • माइक्रोसॉफ्ट ने अपने अब तक के सबसे छोटे AI मॉडल ‘Phi-3-मिनी’ का अनावरण किया।
  • यह एक हल्का छोटा भाषा AI मॉडल है।
  • Phi-3 मिनी ने भाषा, तर्क, कोडिंग और गणित जैसे क्षेत्रों में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • यह मॉडल OpenAI के GPT-4 टर्बो जैसे अन्य बड़े भाषा मॉडल की तुलना में सरल और सस्ता है।
  • इसे इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता के बिना स्मार्टफोन पर मुफ्त में चलाया जा सकता है।
  • यह उन तीन छोटे मॉडलों में पहला है, जिन्हें माइक्रोसॉफ्ट जारी करने की योजना बना रहा है।
    • Phi-3 मिनी में 3.8 बिलियन पैरामीटर हैं
    •  Phi-3 Small  में 7 बिलियन पैरामीटर  होंगे 
    • Phi-3 मीडियम में 14 बिलियन पैरामीटर होंगे 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता(A.I.)

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीनों की सोचने, समझने, सीखने, समस्या को सुलझाने और निर्णय लेने जैसे संज्ञानात्मक कार्यों को करने की क्षमता को संदर्भित करता है। 
  • यह उन कार्यों को पूरा करने वाली मशीनों की क्रिया का वर्णन करता है जिनके लिए ऐतिहासिक रूप से मानव बुद्धि की आवश्यकता होती है। 
  • इसमें मशीन लर्निंग, पैटर्न की जानकारी, बिग डेटा, न्यूरल नेटवर्क, सेल्फ एल्गोरिदम आदि जैसी तकनीकें शामिल हैं।

महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन

MINERAL

  • खान मंत्रालय द्वारा 29 और 30 अप्रैल को महत्वपूर्ण खनिज शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया 
  • इसका आयोजन नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ 
  • इस आयोजन की सहयोगी संस्थाएं हैं-
    • शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन (शक्ति)
    • काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (CEEW)
    • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD)  
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य -
    • भारत को महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना
    • महत्वपूर्ण खनिज के प्रसंस्करण क्षेत्र में सहयोग विकसित करना 
    • इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना 
  • यह उद्योग जगत, स्टार्टअप, सरकारी अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों सहित  भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को एक साथ लाएगा
  • खान मंत्रालय ने इस सम्मेलन में फोकस के लिए आठ प्रमुख खनिजों की पहचान की - 
    1. ग्लूकोनाइट (पोटाश)
    2. लिथियम
    3. क्रोमियम
    4. प्लैटिनम समूह
    5. ग्रेफाइट
    6. ग्रेफाइट से जुड़े टंगस्टन
    7. दुर्लभ पृथ्वी तत्व (RE)
    8. ग्रेफाइट से जुड़े वैनेडियम

अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

UNDER20

  • 21वीं अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय एथलीटों ने कुल 29 पदक(7 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य) जीते 
  • भारत ने पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
  • चीन 29 पदक(16 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य) के साथ पहले स्थान पर रहा।
  • 21वीं अंडर-20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में किया गया था 
  • इसका आयोजन यूएई एथलेटिक्स फेडरेशन के सहयोग से एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था 
  • इसमें 20 वर्ष से कम आयु के पुरुष और महिला एथलीटों ने भाग लिया 

एशियाई एथलेटिक्स एसोसिएशन

  • यह एशिया में एथलेटिक्स की सर्वोच्च संस्था है। 
  • मुख्यालय - पथुम थानी, थाईलैंड

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस

DANCE

  • हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन किया गया 
  • यह प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • यह कला और संस्कृति को बढ़ावा देता है, और नृत्य के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
  • इस दिन की स्थापना वर्ष 1982 में अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (ITI) की नृत्य समिति द्वारा की गई थी।
  • इसके लिए 29 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इसी दिन प्रसिद्ध फ्रांसीसी नृत्य कलाकार जीन-जॉर्जेस का जन्म हुआ था 

अंतर्राष्ट्रीय रंगमंच संस्थान

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा प्रदर्शन कला संगठन है।
  • स्थापना – वर्ष 1948 
  • मुख्यालय - पेरिस (फ्रांस)

ब्रू जनजाति द्वारा पहली बार लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा के मतदाता के तौर पर मतदान

BRU

  • हाल ही में ब्रू जनजाति के लोगों ने पहली बार लोकसभा चुनाव में त्रिपुरा के मतदाता के तौर पर मतदान किया।
  • इससे पहले के लोकसभा चुनावों में ये मिजोरम के मतदाता के रूप में मतदान करते थे।
    • जातीय संघर्ष के कारण मिजोरम के लगभग 37,000 ब्रू प्रवासी विस्थापित हुए थे।
    • यह पूर्वोत्तर भारत में अब तक का सबसे बड़ा आंतरिक विस्थापन था।
    • लम्बे समय तक राहत शिविरों में रहने के बाद इन्हें त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसाया गया है।
      • इसके लिए वर्ष 2020 में एक समझौता हुआ था। 
      • जिसमें केंद्र सरकार, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम की राज्य सरकार व ब्रू समुदाय के प्रतिनिधि शामिल थे।

ब्रू जनजाति

  • यह मिजोरम का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक आदिवासी समूह है।
  • इन्हें रियांग के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह म्यांमार के शान प्रांत के पहाड़ी इलाके के मूल निवासी हैं।  
  • इनकी बोली रियांग है।
  • रियांग में ब्रू का अर्थ ‘मानव’ होता है।

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को नवरत्न का दर्जा

IRDA

  • हाल ही में भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को नवरत्न का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम का दर्जा प्रदान किया गया।

नवरत्न दर्जा प्राप्त होने के लाभ 

  • केंद्रीय प्राधिकरण से अनुमोदन की आवश्यकता के बिना 1,000 करोड़ तक के महत्त्वपूर्ण निवेश निष्पादित करने का अधिकार 
  • प्रतिवर्ष अपनी नेटवर्थ का 30% तक आवंटित करने की अनुमति, लेकिन यह 1,000 करोड़ से कम रहे।
  • संयुक्त उद्यमों में भाग लेने, साझेदारी बनाने एवं विदेशी सहायक कंपनियाँ स्थापित करने का विकल्प 
  • इसके निदेशक मंडल को भारत एवं विदेशों में विलय तथा अधिग्रहण की अनुमति देने की शक्ति 
  • इसे विदेश में निवेश करने के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी की आवश्यकता होगी 

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा)

  • इसकी स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। 
  • यह नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है  
  • इसका कार्य नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना में सहायता के लिए धन उपलब्ध कराना शामिल है।
  • ‘भारतीय रिज़र्व बैंक’ के नियमों के अंतर्गत यह एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संगठन है।

महारत्‍न, नवरत्‍न तथा मिनीरत्‍न

  • केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSE) को उन्हें होने वाले लाभ और नेट वर्थ के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है –
    • महारत्‍न
    • नवरत्‍न
    • मिनीरत्‍न
      • मिनीरत्न को मिनीरत्न श्रेणी-I तथा मिनीरत्न श्रेणी-II में वर्गीकृत किया गया है। 

नवरत्‍न दर्जा प्राप्त करने के मानदंड

  1. पहले से मिनीरत्न श्रेणी-I का दर्जा प्राप्त हो। 
  2. विगत पाँच वर्षों में से तीन में समझौता ज्ञापन प्रणाली के तहत बहुत अच्छी या उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की हो।
  3.  निम्नलिखित छह प्रदर्शन मापदंडों में 60 अंक या उससे अधिक का स्कोर प्राप्त किया हो –
  4. प्रति शेयर कमाई-10 अंक
  5. शुद्ध पूंजी और शुद्ध लाभ- 25 अंक
  6. उत्पादन की कुल लागत के सापेक्ष जनशक्ति(Manpower) पर आने वाली लागत-15 अंक
  7. कारोबार पर ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
  8. नियोजित पूंजी के लिए मूल्यह्रास, ब्याज और करों से पहले अर्जित लाभ - 15 अंक
  9. अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन- 20 अंक

प्रश्न - भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी की स्थापना कब हुई थी ?

(a) वर्ष 1947

(b) वर्ष 1957

(c) वर्ष 1980

(d) वर्ष 1987


Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR