शॉर्ट न्यूज़

शॉर्ट न्यूज़ : 24 अगस्त , 2023


जर्मनी के नागरिकता नियम

फ़िनलैंड में बर्ड फ़्लू


जर्मनी के नागरिकता नियम

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी 

चर्चा में क्यों-

जर्मनी कैबिनेट द्वारा अनुमोदित कानून के तहत अपनी नागरिकता प्राप्त करने के नियमों को आसान बनाने की योजना बना रहा है।

प्रमुख बिंदु-

  • जर्मनी सरकार का मानना है कि यह अप्रवासियों के एकीकरण को बढ़ावा देगी और कुशल श्रमिकों की कमी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को मदद करेगी।
  • नागरिकता कानून को लचीला बनाकर जर्मनी सरकार श्रमिकों को आकर्षित करना चाहता है।

 प्रावधान-

  • सरकार की योजना जर्मनी में लोगों को वर्तमान में आठ या छह साल के बजाय पांच साल या "विशेष एकीकरण उपलब्धियों" के मामले में तीन साल के बाद नागरिकता के लिए पात्र बनाने की है।
  • यदि माता-पिता में से कोई एक पिछले आठ साल से कम होकर पांच साल से कानूनी तौर पर निवासी है तो जर्मनी में जन्मे बच्चे स्वतः ही नागरिक बन जाएंगे।
  • दोहरी नागरिकता रखने पर प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा।
  • यूरोपीय संघ के सदस्यों और स्विट्जरलैंड के अलावा अन्य देशों के अधिकांश लोगों को अब जर्मन नागरिकता हासिल करने पर अपनी पिछली राष्ट्रीयता छोड़नी होगी।
  • अधिकांश मामलों में आवेदकों को यह साबित करना होगा कि वे राज्य लाभ प्राप्त किए बिना अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकते हैं।

प्रश्न:- जर्मनी के नागरिकता नियमों में सुधार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. कानून को लचीला बनाकर जर्मनी सरकार श्रमिकों को आकर्षित करना चाहता है।
  2. दोहरी नागरिकता रखने पर प्रतिबंध भी हटा दिया जाएगा।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर : (c)


फ़िनलैंड में बर्ड फ़्लू

प्रारंभिक परीक्षा-   समसामयिकी 

चर्चा में क्यों-

फ़िनलैंड में बर्ड फ़्लू फैलने के बाद 120,000 जानवरों को मार दिया गया है।

प्रमुख बिंदु-

  • H5N1 बर्ड फ्लू का प्रकोप जून में रिपोर्ट किया गया था। संक्रमित फर फार्म जानवरों के पहले मामले जुलाई में फिनलैंड में पाए गए थे।
  • यूरोप में लोमड़ी फर का सबसे बड़ा उत्पादक फिनलैंड है।
  • फिनिश अधिकारियों ने अगस्त की शुरुआत में सभी फार्मों में संक्रमण फर वाले जानवरों को मारने का फैसला किया था।
  • फिनलैंड फर फार्मों में बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाव में 1,20,000 पालतू लोमड़ियों और मिंक को मार रहा है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जुलाई में चेतावनी दी थी कि स्तनधारियों के बीच बर्ड फ्लू के प्रकोप में वृद्धि से वायरस को मनुष्यों के बीच अधिक आसानी से फैलने में मदद मिल सकती है।

प्रश्न -  H5N1 का सम्बन्ध निम्लिखित में से किस विषाणुजनित रोग है-

(a) एड्स

(b) कोविड-19 

(c) बर्ड फ्लू

(d) रेबीज

उत्तर : (c)


CONNECT WITH US!

X