शॉर्ट न्यूज़ : 28 अगस्त , 2023
कवि जयंत महापात्रा
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023
कवि जयंत महापात्रा
चर्चा में क्यों-
भारतीय अंग्रेजी कवि जयंत महापात्रा का कटक में निधन हो गया।

प्रमुख बिंदु-
- महान कवि ने 50 वर्षों से अधिक समय तक अपने लेखन से भारतीय अंग्रेजी कविता में एक छाप छोड़ी है।
- श्री पटनायक ने कहा कि कवि अंग्रेजी और उड़िया साहित्य दोनों में एक प्रतिभाशाली लेखक थे।
- कवि ने सफलतापूर्वक उड़िया साहित्य की पहुंच व्यापक दायरे तक पहुंचाई थी।
- श्री महापात्रा भौतिक विज्ञान के शिक्षक थे।
- 1971 में उनका पहला काव्य संग्रह 'स्वयंवर और अन्य कविताएँ’ प्रकाशित हुईं।
- उनकी कविता 'क्लोज द स्काई टेन बाय टेन' ने उन्हें लेखकों की शीर्ष श्रेणी में पहुंचा दिया।
- 1981 में उनकी कविता ‘रिलेशनशिप’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था
- उन्हें 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। हालांकि, उन्होंने देश में असहिष्णुता के बढ़ते स्तर के विरोध में पुरस्कार लौटाने की पेशकश की थी।
प्रश्न- कविता ‘रिलेशनशिप’ निम्नलिखित में से किस लेखक की कृति है?
(a) वी.एस.नायपॉल
(b) जयंत महापात्रा
(c) खुशवंत सिंह
(d) अनिता नायर
उत्तर - (b)
|
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023
संदर्भ-
- नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
मुख्य बिंदु-
- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बुडापेस्ट (हंगरी) में किया जा रहा है।
- नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
- उन्होंने फाइनल में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक में पाकिस्तान के अरशद नदीम को पराजित किया।
- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने कांस्य पदक जीता।
- किशोर जेना और डीपी मनु क्रमशः पांचवें और छठे स्थान पर रहे, जिससे शीर्ष 6 में भारत के तीन एथलीट शामिल हो गए।
- चोपड़ा ने टोक्यो में ओलंपिक स्वर्ण जीता था लेकिन 2022 में यूजीन (U.S.A.) में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में केवल रजत पदक ही जीत सके।
- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र अन्य भारतीय अंजू बॉबी जॉर्ज थीं, जिन्होंने 2003 में पेरिस में महिलाओं की लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उन्हें "सच्चा चैंपियन" कहा।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-
प्रश्न- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2023 का आयोजन अमेरिका में किया गया।
- नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
- चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने रजत पदक जीता।
उपर्युक्त में से कितना/कितनें कथन सही है/हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीनों
(d) कोई नहीं
उत्तर - (a)
|