New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

CURRENT AFFAIRS

भारत-पाकिस्तान और दक्षिण एशिया

13-Apr-2021

हाल ही में, भारत तथा पाकिस्तान के ‘सैन्य संचालन महानिदेशकों’ (Director Generals of Military Operations) द्वारा जारी किये गये बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच सभी समझौतों का सख्ती से पालन किया जाएगा। कुछ ऐसा ही बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा उनकी श्रीलंका यात्रा के दौरान कश्मीर के संबंध में भी दिया गया था।

दक्षिण एशिया में विद्युत व्यापार से संबंधित भू-राजनीति

13-Apr-2021

भारत सरकार की शीर्ष विद्युत विनियामक संस्था ‘केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण’ (Central Electricity Authority–CEA) ने भारत के सीमावर्ती देशों के साथ विद्युत व्यापार को विनियमित करने के लिये ‘सीमा-पार विद्युत के आयात/निर्यात के लिये दिशा-निर्देश’ जारी किये हैं।

भारत-रूस संबंधों के पुनर्परीक्षण का समय

12-Apr-2021

हाल ही में, रूस के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने परंपरागत भारत-रूस संबंधों को सुदृढ़ करने पर ज़ोर दिया। उल्लेखनीय है कि रूसी विदेश मंत्री की यह यात्रा वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिये रूसी राष्ट्रपति की आगामी यात्रा की तैयारियों से भी संबंधित है।

ज़िलेवार निर्यात प्रोत्साहन की तैयारी

12-Apr-2021

हाल ही में, भारत सरकार ने देशभर के 725 ज़िलों में निर्यात किये जाने योग्य उत्पादों तथा सेवाओं की पहचान थी। इसके पश्चात् केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने कुल 451 ज़िलों के लिये ‘ज़िलेवार निर्यात प्रोत्साहन योजना’ का मसौदा तैयार किया है।

शरणार्थी संकट और भारत

10-Apr-2021

म्याँमार में सैन्य तख्तापलट के उपरांत हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से वहाँ के नागरिक पलायन करके भारतीय सीमा, विशेषकर पूर्वोत्तर में प्रवेश कर रहे हैं। म्याँमार के भू-राजनीतिक, आर्थिक, नृजातीय एवं धार्मिक संदर्भों को देखते हुए ऐसा अनुमान है कि भारत को लंबे समय तक शरणार्थी संकट का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम और निजी गैर-अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान

10-Apr-2021

हाल ही में, ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009’ की निष्पक्षता को लेकर बहस चल रही है। कहा जा रहा है कि यह अधिनियम अल्पसंख्यक व गैर-अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में भेदभाव करता है, जो सार्वभौमिक शिक्षा सुनिश्चित करने के लक्ष्य के विरुद्ध है।

भारत के साथ व्यापार पर पाकिस्तान की अस्पष्ट नीति: संबंधित मुद्दे

09-Apr-2021

हाल ही में, पाकिस्तान ने भारत से होने वाले चीनी एवं कपास के आयात पर लगभग पिछले 19 माह से लगे प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया था। किंतु अगले ही दिन पाकिस्तान सरकार ने इस निर्णय को वापस ले लिया।

कार्बन तटस्थता का लक्ष्य और भारत

09-Apr-2021

गैर-लाभकारी संगठन ‘एनर्जी एंड क्लाइमेट इंटेलिजेंस यूनिट’ (ECIU) के नवीनतम आँकड़ो के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत में कुल 32 देशों ने इस सदी के मध्य तक कार्बन तटस्थता के लक्ष्य को प्राप्त करने का घोषणा की है।

लोक अदालत : त्वरित न्याय बनाम गुणवत्तापूर्ण न्याय

09-Apr-2021

वर्ष 2021 की पहली ‘राष्ट्रीय  लोक अदालत’ (National Lok Adalat – NLA) 10 अप्रैल को आयोजित की जा रही है। यूँ तो लोक अदालतें विगत 38 वर्षों से कार्यरत हैं किंतु उनकी कार्य-कुशलता, प्रदर्शन और गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। अतः लोक अदालतें पुनः चर्चा के केंद्र में हैं। 

रहस्यमयी ब्लैक होल्स और गुरुत्वीय तरंगें

08-Apr-2021

हाल ही में, भारत में वैज्ञानिकों ने गुरुत्वीय तरंगों का रहस्य सुलझाने के लिये एक नए रेडियोमेट्रिक एल्गोरिथम का विकास किया। इसके माध्यम से पूर्ववर्ती रेडियोमेट्रिक एल्गोरिथम की तुलना में अधिक सटीक गणना की जा सकेगी।

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR