New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विश्व फार्माकोपियाज़ की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक

चर्चा में क्यों ?

  • नई दिल्ली में 5-7 फरवरी 2025 तक विश्व फार्माकोपियास की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई।
  • इस बैठक ने वैश्विक फार्माकोपियास नेताओं, नियामक अधिकारियों और उद्योग हितधारकों को एक मंच प्रदान किया
    • जिससे फार्माकोपियास में सहयोग को मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की दिशा में चर्चा हो सके।

15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक के आयोजक

  • आयोजक: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
  • मेजबान: भारतीय फार्माकोपिया आयोग (भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत)

मुख्य चर्चा के विषय

  • फार्मास्युटिकल मानकों में सुधार
  • फार्मास्यूटिकल्स के सामंजस्य
  • नियामक अभिसरण के उपाय

पिछली अंतर्राष्ट्रीय बैठकें

  • पहली बैठक: 29 फरवरी - 2 मार्च 2012, जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • 10वीं बैठक: 18-19 फरवरी 2020, स्ट्रासबर्ग, फ्रांस

फार्माकोपिया क्या है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, फार्माकोपिया किसी देश में उपयोग की जाने वाली दवाओं के मानकों और गुणवत्ता विशिष्टताओं का कानूनी रूप से बाध्यकारी संग्रह है।

 इसमें विभिन्न परीक्षणों का एक सेट शामिल होता है, जो:

  • दवाओं की पहचान और शुद्धता की पुष्टि करता है।
  • उनमें मौजूद सक्रिय पदार्थ की मात्रा का पता लगाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) 

  • स्थापना: 7 अप्रैल 1945
  • उद्देश्य:
    • वैश्विक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना
    • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार
    • स्वास्थ्य आपात स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया
  • सदस्य देश: 194
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • महानिदेशक: डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस (2017 से)
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस: हर साल 7 अप्रैल को WHO की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

प्रश्न  -  हाल ही में विश्व फार्माकोपियास की 15वीं अंतर्राष्ट्रीय बैठक कहाँ आयोजित की गई ?

(a) दिल्ली 

(b) चेन्नई 

(c) हैदराबाद 

(d) लखनऊ 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR