New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक

चर्चा में क्यों?

  • मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता भारत के केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने की।

बैठक में चर्चा किए गए प्रमुख मुद्दे

  • बैठक में महिलाओं के विरुद्ध बलात्कार के मामलों से निपटने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना पर चर्चा की गई।
  • गांवों के निर्दिष्ट क्षेत्र में बैंक शाखाओं की स्थापना पर विचार किया गया।
  • आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के प्रभावी कार्यान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई।
  • इसके अलावा अन्य 16 मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जो क्षेत्रीय विकास और राज्यों के समन्वय से संबंधित थे।

भारत में क्षेत्रीय परिषद:

  • क्षेत्रीय परिषदों का प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा वर्ष 1956 में रखा गया था।
  • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के तहत भारत में पांच क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई थी।
  • बाद में पूर्वोत्तर परिषद अधिनियम, 1971 के अंतर्गत पूर्वोत्तर राज्यों के लिए एक अलग क्षेत्रीय परिषद की स्थापना की गई।

स्थापना का उद्देश्य

  • क्षेत्रीय परिषदों का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना था।
  • इनका उद्देश्य राज्यीय पहचान, क्षेत्रवाद, भाषावाद और पृथकतावादी प्रवृत्तियों को रोकना भी था।
  • इस प्रकार वर्तमान में भारत में कुल छह क्षेत्रीय परिषदें कार्यरत हैं।

भारत की क्षेत्रीय परिषदें और उनके सदस्य राज्य

  • उत्तर क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ शामिल हैं।
  • मध्य क्षेत्रीय परिषद में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश राज्य आते हैं।
  • पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा (ओडिशा) और सिक्किम शामिल हैं।
  • पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली शामिल हैं।
  • दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।
  • पूर्वोत्तर परिषद में मणिपुर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा राज्य शामिल हैं।
  • सभी क्षेत्रीय परिषदों की अध्यक्षता भारत के केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा की जाती है।
  • ये परिषदें सलाहकार निकाय होती हैं और इनकी सिफारिशें सरकार पर बाध्यकारी नहीं होती हैं।
प्रश्न 1. मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक किस शहर में आयोजित की गई?
(a) भोपाल
(b) लखनऊ
(c) वाराणसी
(d) रायपुर
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR