New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में कलकत्ता में 27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन हुआ।
  • इसका उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया।
  • आयोजन- 20 से 24 जनवरी 2025 तक सीएसआईआर-केंद्रीय कांच और सिरेमिक अनुसंधान संस्थान द्वारा  
  • इस मेगा इवेंट में 300 से अधिक संकाय सदस्यों और विदेशों से अग्रणी उद्योग अधिकारियों सहित दुनिया भर से लगभग 800 प्रतिनिधियों के भाग लिया।
  • आईसीजी ग्लास कांग्रेस एक त्रैवार्षिक कार्यक्रम है।
  • जो ज्ञान के प्रसार और हितधारकों के साथ अनुसंधान सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ग्लास आयोग (आईसीजी) के तत्वावधान में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस (आईसीजी) के बारे में:

  • यह एक प्रमुख वैश्विक आयोजन है,जो कांच उद्योग,अनुसंधान और विज्ञान के क्षेत्र में विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, और उद्योग प्रतिनिधियों को एकत्र करता है। 
  • इस कांग्रेस का उद्देश्य कांच उद्योग के विकास,नवाचार,और अनुसंधान को बढ़ावा देना है।
  • इसके साथ ही कांच से संबंधित नए दृष्टिकोणों और प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करना है।
  • आईसीजी का आयोजन विभिन्न देशों में किया जाता है,और इसमें कांच उद्योग से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किए जाते हैं।
  • इसमें दुनिया भर के कांच उद्योग के प्रमुख शोधकर्ता,वैज्ञानिक,और पेशेवर भाग लेते हैं। 
  • यह मंच कांच के विभिन्न प्रकारों,उनके अनुप्रयोगों, और कांच उद्योग में सुधार की दिशा में नवीनतम शोध और विकास को साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

प्रश्न: 27वीं अंतर्राष्ट्रीय कांच कांग्रेस 2025 का आयोजन कहाँ किया गया?

(a) नई दिल्ली 

(b) कलकत्ता 

(c) अहमदाबाद 

(d) नागपुर 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X