New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025

चर्चा में क्यों?

17 मार्च को केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT) ने 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की।

प्रमुख बिंदु:

  • उद्देश्य: सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव 5G-संचालित समाधानों के विकास में तेजी लाना।
  • प्रतिभागी: छात्रों, स्टार्टअप्स और पेशेवरों के लिए आयोजित।
  • सुविधाएं: मेंटरशिप, फंडिंग और 100 से अधिक 5G यूज केस लैब्स तक पहुंच।
  • मुख्य फोकस क्षेत्र:
    • AI-संचालित नेटवर्क का रखरखाव
    • IoT-सक्षम समाधान
    • 5G प्रसारण
    • स्मार्ट स्वास्थ्य
    • कृषि
    • औद्योगिक स्वचालन
    • गैर-स्थलीय नेटवर्क
    • D2M (Direct-to-Mobile)
    • V2X (Vehicle-to-Everything)
    • क्वांटम संचार
  • प्रतिभागियों को अपने प्रस्ताव सबमिट करने होंगे, जिनका मूल्यांकन विभिन्न चरणों में किया जाएगा।
  • सर्वश्रेष्ठ विचारों को वित्तीय सहायता, 5G लैब्स तक पहुंच और मेंटरशिप प्रदान की जाएगी। 
  • विजेताओं को नकद पुरस्कार मिलेंगे।

पुरस्कार और मान्यता:

  • प्रथम स्थान: 5,00,000 रुपये
  • द्वितीय स्थान: 3,00,000 रुपये
  • तृतीय स्थान: 1,50,000 रुपये
  • इसके अतिरिक्त:
    • इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ विचार और सबसे इनोवेटिव प्रोटोटाइप के लिए 50,000 का विशेष पुरस्कार मिलेगा। 
    • 10 प्रयोगशालाओं को "सर्वश्रेष्ठ 5G उपयोग केस" के लिए प्रमाण पत्र। 
    • एक उभरते संस्थान को "सर्वश्रेष्ठ विचार प्रस्तुत करने" के लिए विशेष मान्यता मिलेगी।

प्रमुख तिथियां:

  • प्रस्ताव जमा करने की समय-सीमा: 15 मार्च - 15 अप्रैल 2025
  • विजेताओं की घोषणा: 1 अक्टूबर 2025 

प्रश्न. 5G इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा किस विभाग ने की?

(a) नीति आयोग

(b) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(c) केंद्रीय दूरसंचार विभाग (DoT)

(d) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X