New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

केंद्रीय भंडारण निगम का 69वां स्थापना दिवस

चर्चा में क्यों ?

  • केंद्रीय भंडारण निगम ने मनाया 69वां स्थापना दिवस

 प्रमुख बिंदु :-

  • नई दिल्ली में केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने अपना 69वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स को आर्थिक विकास के प्रमुख चालक के रूप में रेखांकित किया।
  •  सरकार राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (NLP) और पीएम गति शक्ति पहल के तहत रसद लागत को 13-14% से घटाकर 8% तक लाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

सीडब्ल्यूसी की भूमिका और उपलब्धियां:

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) में सीडब्ल्यूसी का महत्वपूर्ण योगदान।
  • 613 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय, जिससे भंडारण क्षमता में 21.65 लाख वर्ग फुट की वृद्धि
  • ई-कॉमर्स वेयरहाउसिंग में 12 गुना वृद्धि, 2025 तक 80 लाख वर्ग फुट क्षमता
  • 820 करोड़ रुपये का निवेश, संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत 18 स्थानों पर संपत्ति का विकास।
  • 700+ गोदामों का नेटवर्क, 148.29 लाख मीट्रिक टन की भंडारण क्षमता
  • नवरत्न दर्जा प्राप्त करने वाली कंपनी, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं का विकास।

भविष्य की योजनाएं और सरकार का समर्थन:-

  • श्री जोशी ने भारत की ऐतिहासिक भंडारण विरासत को याद करते हुए बताया कि भारतीय वेयरहाउसिंग बाजार 15% CAGR से बढ़कर 2027 तक 35 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • सरकार निजी क्षेत्र की भागीदारी और आधुनिक तकनीकों के जरिए आत्मनिर्भर भारत मिशन को बढ़ावा दे रही है।

केंद्रीय भंडारण निगम (CWC): भारत का प्रमुख वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स संगठन

  • केंद्रीय भंडारण निगम (Central Warehousing Corporation - CWC) भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक निकाय है, 
  • वर्ष 1957 में भारत सरकार द्वारा स्थापित यह संगठन मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया था। 
  • इसे 'वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन अधिनियम, 1962' वैधानिक निकाय बनाया गया 
  • इसका उद्देश्य सामाजिक रूप से जिम्मेदार और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से विश्वसनीय, लागत प्रभावी, मूल्य-वर्धित और एकीकृत वेयरहाउसिंग तथा लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदान करना है।

प्रश्न. केंद्रीय भंडारण निगम (CWC) ने अपना 69वां स्थापना दिवस कब मनाया?

(a) 1 मार्च 2025

(b) 2 फरवरी 2025

(c) 25 जनवरी 2025

(d) 10 अप्रैल 2025

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR