चर्चा में क्यों?
हाल ही में नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने अपना 7वां स्थापना दिवस मनाया।

प्रमुख बिंदु:
- यह आकाशवाणी भवन, दिल्ली में मनाया गया।
- EMRS की संख्या 477 तक पहुंची, जिसमें 1,38,000+ छात्र पढ़ रहे हैं।
- शिक्षकों और अन्य स्टाफ की संख्या 9,075 तक बढ़ाई गई है।
नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS)के बारे में:
- इसकी स्थापना 2019 में जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत हुई।
- यह एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) के माध्यम से आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।
|
प्रश्न: NESTS किस मंत्रालय के तहत कार्य करता है?
(a) शिक्षा मंत्रालय
(b) जनजातीय कार्य मंत्रालय
(c) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
(d) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
|