New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आधार सुशासन पोर्टल शुरू

 चर्चा में क्यों?

  • डिजिटल इंडिया पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आधार सुशासन पोर्टल (http://swik.meity.gov.in) लॉन्च किया।
  • इसका शुभारंभ इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन द्वारा किया गया।  
  • इसका उद्देश्य आधार प्रमाणीकरण अनुरोधों की अनुमोदन प्रक्रिया को सरल बनाना है।
  • यह पोर्टल नागरिकों के लिए आधार को अधिक अनुकूल बनाने और बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने के मंत्रालय के प्रयासों का हिस्सा है।
  • यह प्लेटफॉर्म सुशासन (सामाजिक कल्याण, नवाचार, ज्ञान) संशोधन नियम, 2025 के तहत आधार प्रमाणीकरण के बाद प्रभावी हुआ है।
  • यह संशोधन आधार (वित्तीय और अन्य सब्सिडी, लाभ और सेवाओं का लक्षित वितरण) कानून, 2016 के तहत जनवरी 2025 के अंत में अधिसूचित किया गया था।

आधार के बारे में:

  • आधार योजना की शुरुआत 28 जनवरी 2009 को हुई थी।
  • यह भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंकों की एक विशिष्ट पहचान संख्या है।
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) इसे प्रबंधित करता है।
  • यह बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन) और जनसांख्यिकीय डेटा पर आधारित है।

प्रश्न. आधार सुशासन पोर्टल का शुभारंभ किस मंत्रालय द्वारा किया गया?

(a) गृह मंत्रालय

(b) वित्त मंत्रालय

(c) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

(d) स्वास्थ्य मंत्रालय

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X