New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आहार-2025

चर्चा में क्यों?

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने आहार 2025 के 39वें संस्करण में भारत की कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की।

प्रमुख बिंदु:

  • APEDA ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित आहार 2025 के 39वें संस्करण में भाग लिया।
  • आहार 2025,  भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित किया गया था।
  • उद्देश्य:
    • भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना
    • निर्यात को बढ़ावा देना
    • खाद्य सुरक्षा और नवाचार को आगे बढ़ाना
  • यह प्रदर्शनीय खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, और पैकेजिंग में नवीनतम नवाचारों को भी उजागर करती है।
  • इस प्रदर्शनीय का एक मुख्य लक्ष्य है कि दुनिया में खाने की हर मेज (डाइनिंग टेबल) पर कम से कम एक मेड-इन-इंडिया खाद्य उत्पाद होना चाहिए।

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA):

  • यह भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन एक शीर्ष निकाय है।
  • यह कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने और उसे सुविधाजनक बनाने के लिए कार्य करता है।
  • इसकी स्थापना 1985 में हुई थी, जब कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1985 (APEDA Act, 1985) पारित किया गया।

भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO):

  • भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक प्रमुख व्यापार संवर्धन एजेंसी है। 
  • यह संगठन भारत में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार मेलों, प्रदर्शनियों और अन्य व्यावसायिक आयोजनों का आयोजन करता है।
  • इसकी स्थापना 1 जनवरी 1992 को की गई थी।
  • यह संगठन ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TFAI) और भारत व्यापार संवर्धन परिषद (TDA) के विलय से बना था।

प्रश्न.  आहार 2025 के 39वें संस्करण में भारत की कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाली संस्था कौन सी थी?

(a) भारतीय खाद्य निगम (FCI)

(b) कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA)

(c) खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI)

(d) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X