फ्रांस ने हाल ही में पहली बार अपनी नवीनतम पीढ़ी की परमाणु-सक्षम सुपरसोनिक हवा से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की क्रूज मिसाइल ‘एयर-सोल मोयेन पोर्टे-रेनोव’ (ASMPA-R) की तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
यह मध्यम दूरी वाली, सुपरसोनिक, परमाणु-सक्षम क्रूज मिसाइलों के ASMP समूह का नवीनतम संस्करण है। इसे फ्रांस द्वारा विकसित किया गया था।
यह फ्रांस के परमाणु निवारण का अभिन्न अंग है तथा इसके परमाणु त्रिकोण के वायु-आधारित घटक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
एयर-सोल मोयेन पोर्टी-रेनोव (ASMPA-R) की विशेषताएँ
इसमें रैमजेट संरचना को बरकरार रखा गया है, जिसमें बॉडी के साथ दोहरी वायु प्रवेशिकाएं हैं जो मैक 3 की गति पर निरंतर सुपरसोनिक उड़ान को सक्षम बनाती हैं।
इसकी मारक क्षमता लगभग 600 किलोमीटर है। ऐसा माना जाता है कि इसके युद्धशीर्ष (बम) का डिज़ाइन ‘टी एट न्यूक्लेयर एयरोपोर्टी (Tête Nucléaire Aéroportée: TNA)’ है।
टी.एन.ए. एक तथाकथित ‘डायल-ए-यील्ड’ डिजाइन है जिसमें न्यूनतम 100 किलोटन से लेकर अधिकतम 300 किलोटन तक की समायोजन क्षमता बताई गई है।