New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

आसियान रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन

चर्चा में क्यों?

19 से 20 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में काउंटर टेररिज्म पर आसियान रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन और विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG) की 14वीं बैठक का आयोजन किया जाएगा।

सम्मेलन के बारे में:

  • भारत और मलेशिया संयुक्त रूप से इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  • यह पहली बार है जब भारत आतंकवाद-रोधी EWG की सह-अध्यक्षता करेगा।
  • प्रतिभागी देश: 
    • 10 आसियान सदस्य देश  
    • 8 संवाद साझेदार देश   
    • टिमोर-लेस्ते और आसियान सचिवालय के प्रतिनिधि 

विशेषज्ञ कार्य समूह (EWG):

  • सह-अध्यक्षता: 
    • एक आसियान सदस्य देश और एक संवाद साझेदार सह-अध्यक्ष होते हैं। 
  • अवधि: 
    • प्रत्येक तीन वर्षीय चक्र के लिए कार्य समूह का संचालन किया जाता है। 
  • मुख्य कार्य: 
    • उद्देश्य, नीति दिशानिर्देश और मार्गदर्शन तय करना
    • नियमित बैठकें आयोजित करना।
    • तीसरे वर्ष में अभ्यास (Exercise) आयोजित करना।

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का संगठन -आसियान (Association of Southeast Asian Nations - ASEAN)

  • स्थापना :1967 में आसियान घोषणा-पत्र (बैंकॉक घोषणा-पत्र) के तहत 
  • घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर : 5 देशों (इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड)  
  • सदस्यः वर्तमान में 10 सदस्य (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, वियतनाम, सिंगापुर और थाईलैंड)  
  • मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया

भारत-आसियान संबंध:

  • भारत ने वर्ष 1992 में आसियान के साथ औपचारिक भागीदारी शुरू की थी।
    • भारत 1996 में आसियान का संवाद भागीदार बना था
    • 2002 में शिखर सम्मेलन-स्तरीय भागीदार बना 
    • 2012 में संबंधों को रणनीतिक साझेदारी पर अपग्रेड किया गया।
    • अभ्यासः आसियान-भारत समुद्री अभ्यास, आसियान एकजुटता अभ्यास, आदि।

प्रश्न. दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों का संगठन (ASEAN) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

(a) 1957

(b) 1967

(c) 1977

(d) 1987

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X