साइक्लिंग में कार्बन मोनोऑक्साइड के इस्तेमाल पर प्रतिबंध
चर्चा में क्यों ?
इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) ने साइक्लिंग में एथलीट्स द्वारा प्रदर्शन सुधारने के लिए कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) इनहेल करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।
यह फैसला स्वास्थ्य जोखिमों और नैतिक चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
कार्बन मोनोऑक्साइड और इसकी भूमिका
साइक्लिंग में ऑक्सीजन क्षमता:
साइक्लिंग एक उच्च सहनशक्ति (endurance) वाला खेल है, जिसमें ऑक्सीजन का प्रभावी उपयोग प्रदर्शन को प्रभावित करता है।
हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए कुछ पेशेवर टीमें कम मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड सूंघती थीं।
कार्बन मोनोऑक्साइड का प्रभाव:
यह रक्त में हीमोग्लोबिन से जुड़कर कार्बोक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है।
शरीर इसे ऊंचाई पर रहने जैसा अनुभव करता है और अधिक हीमोग्लोबिन उत्पन्न करने लगता है।
यह रणनीति ऑक्सीजन परिवहन प्रणाली को अनुकूलित करने और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद कर सकती थी।
वैज्ञानिक शोध और विवाद
वर्ष -2019 में 'फ्रंटियर्स इन फिजियोलॉजी' स्टडी:
चार हफ्तों तक कम मात्रा में CO इनहेल करने से हीमोग्लोबिन मास और रनिंग एफिशिएंसी में सुधार पाया गया।
निष्कर्ष: उच्च सहनशक्ति वाले एथलीट्स के लिए यह मददगार हो सकता है।
वर्ष- 2024 में 'जर्नल ऑफ अप्लाइड फिजियोलॉजी' रिपोर्ट:
CO एक्सपोजर से सिरदर्द, मतली, चक्कर, और भ्रम जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
समय के साथ हृदय और मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
नैतिक और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ:
CO एक जहरीली, रंगहीन और गंधहीन गैस है, जो अधिक मात्रा में खतरनाक या घातक हो सकती है।
नैतिक रूप से इसे डोपिंग के दायरे में देखा जा रहा था।
यूसीआई और डब्ल्यूएडीए की कार्रवाई
वर्ष -2024: टूर डी फ्रांस के दौरान खुलासा
'एस्केप कलेक्टिव' रिपोर्ट में सामने आया कि कई टीमें CO रिब्रीदर डिवाइस का उपयोग कर रही थीं।
यह उपकरण शरीर को ऑक्सीजन का अधिक कुशलता से उपयोग करने में मदद करता था।
नवंबर 2024: वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) की जांच
WADA ने CO इनहेलिंग के प्रदर्शन-वर्धक प्रभावों का विश्लेषण शुरू किया।
इसे प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में डालने पर विचार किया जाने लगा।
2 फरवरी 2025: यूसीआई का प्रतिबंध
UCI ने CO गैस इनहेल करने और संबंधित उपकरणों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
नया नियम 10 फरवरी 2025 से लागू होगा।
मेडिकल सेटअप के बाहर CO रिब्रीडिंग सिस्टम और ऑक्सीजन-CO सिलेंडर का उपयोग बैन कर दिया गया।
प्रश्न - इंटरनेशनल साइक्लिंग यूनियन (UCI) ने साइक्लिंग में एथलीट्स द्वारा प्रदर्शन सुधारने के लिए किस गैस को इनहेल करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया ?