New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भीम 3.0

‘भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) भीम सर्विसेज लिमिटेड’ ने भीम ऐप को अपग्रेड करके ‘भीम 3.0’ (BHIM 3.0) लॉन्च किया है। यह अप्रैल 2025 से उपलब्ध होगा। भीम (BHIM) ऐप की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी।  

भीम 3.0 ऐप की प्रमुख विशेषताएँ 

  • BHIM 3.0 देश की 15 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगा तथा कम इंटरनेट स्पीड वाले क्षेत्रों में भुगतान करने में मदद करेगा।
  • इसके डैशबोर्ड पर उपयोगकर्ता अपने मासिक व्यय को ट्रैक कर सकते हैं तथा किए गए सभी व्यय को अलग-अलग श्रेणी में विभाजित किया जा सकेगा। 
  • BHIM 3.0 के साथ उपयोगकर्ता के यू.पी.आई. अकाउंट में परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जा सकता है। 
  • BHIM 3.0 के साथ ही व्यापारियों के लिए BHIM Vega भी लॉन्च किया गया है जोकि एक इन-ऐप पेमेंट सॉल्यूशन है। यह यूजर्स को बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप पर स्विच किए ऑनलाइन मर्चेंट प्लेटफॉर्म्स पर डायरेक्ट पेमेंट करने की सुविधा देता है। 

एन.पी.सी.आई. भीम सर्विसेज लिमिटेड (NBSL)

  • क्या है : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी  
  • स्थापना : अगस्त 2024 में 
  • उद्देश्य : भारत में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए भीम ऐप के माध्यम से सुरक्षित, कुशल एवं नवीन यू.पी.आई. भुगतान समाधान प्रदान करना

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) 

  • क्या है : कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत सार्वजनिक क्षेत्र की एक गैर-लाभकारी कंपनी 
  • उद्देश्य : भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन में भारत में खुदरा भुगतान एवं निपटान प्रणाली प्रणाली का संचालन करना
  • आरंभ : वर्ष 2008 में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) और भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा एक अम्ब्रेला संगठन के रूप में 
  • प्रमुख सेवाएँ : 
    • रुपे कार्ड (RuPay card)
    • त्वरित भुगतान सेवा (IMPS) 
    • एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI)
    • भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) 
    • आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) 
    • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (NETC) 
    • भारत बिल भुगतान प्रणाली (BBPS) 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X