New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM July Exclusive Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 6th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

सीबीआई का ऑपरेशन चक्र-V: साइबर धोखाधड़ी और म्यूल बैंक खातों पर कड़ा प्रहार

चर्चा में क्यों?

  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत साइबर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों से जुड़े म्यूल बैंक खातों का भंडाफोड़ किया है। 
  • यह अभियान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में संचालित किया गया।

क्या है ऑपरेशन चक्र-V?

  • यह CBI द्वारा संचालित एक व्यापक अभियान है जिसका उद्देश्य डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों और साइबर अपराधों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना है।
  • इस ऑपरेशन के दौरान CBI ने पाया कि अपराधियों ने लगभग 8.5 लाख बैंक खाते फर्जी तरीके से खोले थे।

म्यूल बैंक खाते क्या हैं?

  • मनी म्यूल बैंक खाते वे खाते हैं जो अवैध धन के हस्तांतरण के लिए खोले जाते हैं।
  • मनी म्यूल ऐसे व्यक्ति होते हैं जो जानबूझकर या अनजाने में अपराधियों की मदद करते हैं।
  • ये लोग मामूली कमीशन के बदले में अवैध धन को एक खाते से दूसरे में स्थानांतरित करते हैं, जिससे धन शुद्ध (launder) होकर अपराधी तक पहुँच जाता है।

RBI की पहल: MuleHunter.ai

  • म्यूल खातों का पता लगाने के लिए RBI ने MuleHunter.ai नामक AI/ML आधारित मिशन शुरू किया है।
  • इसे भारतीय रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह प्रणाली बैंक खातों के लेन-देन डेटा का विश्लेषण करके संदिग्ध खातों की पहचान करती है।
  • इससे झूठे पॉजिटिव मामलों में कमी और तेज़ पहचान संभव हो सकी है।

CBI 

  • स्थापना: 1 अप्रैल 1963 (दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 के अंतर्गत)
  • अधीनस्थ मंत्रालय: केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
  • कार्य: भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध, विशेष अपराधों की जांच
  • इंटरपोल नोडल एजेंसी: भारत के लिए इंटरपोल संपर्क एजेंसी
  • वर्तमान निदेशक: प्रवीण सूद

प्रश्न :-ऑपरेशन चक्र-V किस एजेंसी द्वारा संचालित किया गया है?

(a) NIA

(b)  IB

(c) CBI

(d)  ED

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR