New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कोलॉसल स्क्विड

(प्रारंभिक परीक्षा : पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी)

चर्चा में क्यों 

  • हाल ही में पहली बार कोलॉसल स्क्विड (colossal squid) को गहरे समुद्र में उसके प्राकृतिक आवास में कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है।
  • यह वीडियो NOAA (National Oceanic and Atmospheric Administration) की टीम द्वारा ऑटोमेटिक अंडरवॉटर कैमरे की मदद से रिकॉर्ड किया गया।

कोलॉसल स्क्विड के बारे में 

  • परिचय : यह सिफालोपॉड वर्ग का एक दुर्लभ विशाल आकार का गहराई में रहने वाला समुद्री जीव है।
  • नाम : मेसोनीचोटेउथिस हैमिल्टनी (Mesonychoteuthishamiltoni)
  • प्रमुख विशेषताएँ : विशेषज्ञों के अनुसार विशाल स्क्विड सात मीटर या 23 फीट तक लंबा हो सकता है और इसका वजन 500 किग्रा. तक हो सकता है। 
    • कोलोसल स्क्विड का शरीर विशाल होता है, लेकिन भुजाएं अपेक्षाकृत छोटी होती हैं। 
    • इनका विशाल आकार इनके शिकार करने की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही इन्हें शिकार बनने से भी बचाता है।
    • इनकी जीवन प्रत्याशा, आहार व्यवहार और प्रजनन प्रक्रिया अभी भी अज्ञात है।
    • इनके विशाल एवं संवेदनशील नेत्र और अत्यधिक गहराई में निवास करने की प्रवृत्ति के कारण उन्हें देख पाना अत्यंत कठिन होता है। 

महत्त्व

  • कोलॉसल स्क्विड को कैमरे पर रिकार्ड करना इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि इससे पहले इन जीवों केवल मृत या घायल अवस्था में ही देखा गया था। इनके बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। 
  • यह खोज गहरे समुद्र की विशाल, अज्ञात जैव विविधता तथा पर्यावरणीय परिवर्तनों के मद्देनजर इसे दस्तावेजित करने के महत्त्व को भी उजागर करती है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR