New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

डिमेंशिया (Dementia) 

प्रारंभिक परीक्षा- डिमेंशिया (dementia)
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-

चर्चा में क्यों

भारत में निःशुल्क डिमेंशिया सहायता के लिए ऑनलाइन मेमोरी क्लिनिक लॉन्च किया गया।

Dementia

प्रमुख बिंदु :

  • डिमेंशिया इंडिया एलायंस (Dementia India Alliance) (DIA)  ने 5 सितंबर 2023 को इस पहल को प्रारंभ किया है। 
  • जो लोग मनोभ्रंश या स्मृति-संबंधी समस्याओं से संबंधित मार्गदर्शन या  सहायता चाहते हैं, वे 8585 990 990 पर कॉल कर सकते हैं।
  • इन सेवाओं को मनोभ्रंश से संबंधित जानकारी, सहायता, मार्गदर्शन प्रदान करने, समय पर निदान को बढ़ावा देने और मेमोरी स्क्रीनिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • डेमक्लिनिक डिमेंशिया से पीड़ित परिवारों और व्यक्तियों का समर्थन करने की एक पहल है।
  • डेमक्लिनिक बुजुर्गों के लिए पहला राष्ट्रीय व्यापक विशेषज्ञ के नेतृत्व वाला संज्ञानात्मक मूल्यांकन मंच होगा।
  • ऑनलाइन के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिससे सभी तक पहुंच सुनिश्चित होगी।
  • मुफ़्त ऑनलाइन मेमोरी स्क्रीनिंग का उद्देश्य कलंक को कम करना और वरिष्ठ नागरिकों को शीघ्र निदान को बढ़ावा देने के लिए मूल्यांकन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है
  • सेवाएं अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में प्रदान की जाएंगी।

उद्देश्य:

  • निदान के बाद देखभाल
  • सहायता के माध्यम से मनोभ्रंश से पीड़ित परिवारों और व्यक्तियों की सहायता करना ।
  • सूचना देना 
  • समर्थन और मार्गदर्शन करना 
  • समय पर निदान प्रदान करना 
  • ऑनलाइन मेमोरी स्क्रीनिंग सेवाएं  प्रदान करना
  • जागरूकता बढ़ाना 
  • भारत में मनोभ्रंश से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना

डिमेंशिया:

  • डिमेंशिया लक्षणों के एक समूह के लिए एक सामान्य शब्द है जो स्मृति, सोच और सामाजिक क्षमताओं को प्रभावित करता है।
  • मनोभ्रंश या डिमेंशिया कोई विशिष्ट रोग नहीं बल्कि याददाश्त खोने और निर्णय ना ले पाने जैसे कम से कम दो दिमागी कार्यों को नुकसान पहुंचाने की विशेषताओं वाली स्थितियों का समूह है।
  • इसके लक्षणों में भूलना, सीमित सामाजिक मेलमिलाप और सोचने की क्षमता शामिल है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होते हैं।
  • दवाएं और चिकित्सा लक्षणों पर नियंत्रण रखने में मदद कर सकती हैं।
  • डिमेंशिया कोई विशिष्ट बीमारी नहीं है, बल्कि मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों और चोटों का परिणाम है।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत में निःशुल्क डिमेंशिया सहायता लाइन और ऑनलाइन मेमोरी क्लिनिक 5 सितंबर 2023 को प्रारंभ किया है।
  2. डिमेंशिया कोई विशिष्ट रोग नहीं बल्कि याददाश्त खोने, निर्णय ना ले पाने, स्मृति, सोच और सामाजिक क्षमताओं को प्रभावित करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: डिमेंशिया क्या है ? इसके प्रमुख अभिलक्षणों पर चर्चा  कीजिए।



स्रोत:the hindu) 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR