New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पृथ्वी दिवस 2025

संदर्भ 

प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व भर में पृथ्वी दिवस (Earth Day) का आयोजन किया जाता है। 

पृथ्वी दिवस 2025

  • उद्देश्य : इस दिवस का  उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक करना है। 
  • वर्ष 2025 के लिए थीम: ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ (Our Power, Our Planet) 
    • यह थीम दर्शाती है कि समुदायों, व्यक्तियों और राष्ट्रों की सामूहिक शक्ति के माध्यम से ही पृथ्वी की रक्षा तथा पुनर्स्थापना संभव है। 
    • यह थीम वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक स्थिरता लाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।
  • मुख्य फोकस :इस वर्ष का मुख्य फोकस वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को तीन गुना करने तथा सौर, पवन, जलविद्युत, ज्वारीय एवं भू-तापीय ऊर्जा जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने पर है। 
  • आरंभ : पृथ्वी दिवस की शुरुआत वर्ष 1970 में एक छोटे पर्यावरणीय आंदोलन के रूप में हुई थी। जोकि अमेरिका में औद्योगिक प्रदूषण, वनों की कटाई और जैव विविधता संकट के विरुद्ध लोगों को संगठित करने के लिए प्रारंभ हुआ था। 
    • वर्तमान में यह दिवस एक वैश्विक जनांदोलन में परिवर्तित हो गया है, जिसमें 192 देशों के 1 अरब से अधिक लोग भाग लेते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR