New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

शिक्षा और पोषण रिपोर्ट

चर्चा में क्यों?

हाल ही में यूनेस्को ने "शिक्षा और पोषणः अच्छा खाना सीखें" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • 27-28 मार्च 2024, फ्रांस में पोषण विकास शिखर सम्मेलन में जारी।
  • सरकारों को स्कूली भोजन की पहुंच और पोषण गुणवत्ता सुधारने का आह्वान।
  • वैश्विक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय के 50% छात्रों को स्कूली भोजन मिला।
  • 27% स्कूली भोजन पोषण विशेषज्ञों की सलाह के बिना तैयार।
  • 187 देशों में से सिर्फ 93 के पास स्कूली भोजन पर कोई कानून/मार्गदर्शन।
  • कैफेटेरिया और वेंडिंग मशीन के खाद्य पदार्थों पर नियम और भी कम देशों में।

स्कूली भोजन के लाभ:

  • नामांकन दर में 9% वृद्धि।
  • उपस्थिति दर में 8% वृद्धि।
  • सीखने की क्षमता में सुधार।
  • भारत का उदाहरण: महाराष्ट्र में फोर्टिफाइड जैविक मोती बाजरा से किशोरों की स्मरण शक्ति और ध्यान अवधि में सुधार।

यूनेस्को की सिफारिशें:

  • ताजा, स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग की वकालत।
  • स्कूली पाठ्यक्रम में खाद्य शिक्षा शामिल करने की सिफारिश।

भविष्य की योजना (2025):

  • सरकारों और शिक्षाविदों के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर सहायता उपकरण विकसित करेगा।
  • इसमें व्यावहारिक मार्गदर्शिका और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल होगा।

प्रश्न: यूनेस्को की रिपोर्ट किस अवसर पर जारी की गई?

(a) संयुक्त राष्ट्र महासभा सम्मेलन

(b) विश्व खाद्य शिखर सम्मेलन

(c) पोषण विकास शिखर सम्मेलन

(d) जी-20 शिक्षा सम्मेलन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR