New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

पंचेट वेधशाला की स्थापना

चर्चा में क्यों?

  • पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में पंचेट पहाड़ी के ऊपर पंचेट वेधशाला स्थापित की गई है।

पंचेट वेधशाला

  • इसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के स्वायत्त संस्थान एस.एन. बोस सेंटर फॉर बेसिक साइंसेज ने स्थापित किया है।
  • यह खगोलीय पिंडों के वैज्ञानिक अवलोकन में महत्वपूर्ण रूप से सहायक होगी।
  • उद्देश्य:
    • अस्थायी खगोलीय घटनाओं का अवलोकन करना।
    • छात्रों को दूरबीन संचालन और डेटा रिकॉर्डिंग का प्रशिक्षण प्रदान करना।
    • खगोलीय अनुसंधान में सहयोग और ज्ञान का प्रसार करना।
  • यह वेधशाला जमीन से 600 मीटर की ऊंचाई पर और लगभग 86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है। 
    • यह पूरी दुनिया की एक प्रमुख वेधशाला होगी। 
  • उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका तक फैले 86 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बहुत कम वेधशालाएं हैं। 
    • यह वेधशाला उस कमी को पूरा करेगी।
  • इस वेधशाला के माध्यम से खगोलीय अनुसंधान में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शुरु किया जाएगा।

प्रश्न.  पंचेट वेधशाला को पश्चिम बंगाल में कहाँ स्थापित किया गया है?

(a) कोलकाता

(b) दार्जिलिंग

(c) पुरुलिया

(d) सिलिगुड़ी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR