New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूफेआ वेयानाडेन्सिस

शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में डैमसेल्फ्लाई (Damselfly) की एक नई प्रजाति यूफेआ वेयानाडेन्सिस (Euphaea wayanadensis) की खोज की है।

नई प्रजाति के बारे में 

  • परिचय : यह एक ओडोनेट (Odonata) समूह की प्रजाति है, जो यूफेइडे (Euphaeidae) परिवार से संबंधित है।  
    • ओडोनेट्स रंगीन और बड़े कीटों का एक समूह है जो आम तौर पर मीठे पानी के पारिस्थितिकी तंत्र में पाए जाते हैं।
    • इसमें ड्रैगनफ्लाई (Dragonfly) और डैमसेल्फ्लाई (Damselfly) जैसे कीट शामिल होते हैं।
  • खोज स्थल : केरल के पश्चिमी घाट के वायनाड में
  • नामकरण : वायनाड में खोजे जाने के कारण इसका नाम ‘यूफेआ वेयानाडेन्सिस’ (Euphaea wayanadensis) रखा गया है। 
  • आवास : ये प्रजातियाँ सदाबहार और अर्ध-सदाबहार वृक्षों के पास चट्टानों और जलीय वनस्पतियों के साथ तेज़ बहने वाली धाराओं के आस पास रहती हैं।  
  • विशेषताएँ : 
    • इनका शरीर लंबा एवं पतला होता है तथा इन्हें दो जोड़े संकीर्ण, रंगीन पंखों से पहचाना जा सकता है। 
    • उनकी आंखें उनके सिर पर काफी दूर-दूर तक फैली हुई होती हैं और एक तरफ निकली होती हैं।
  • पर्यावरणीय महत्व : आवासों के प्रति संवेदनशील होने के कारण ये अच्छे पारिस्थितिक संकेतक के रूप में कार्य करते हैं। 
  • अन्य प्रमुख बिंदु : यह प्रजाति ड्रैगनफ्लाई सहित केरल की दर्ज की हुई 191वीं ओडोनेट प्रजाति है और पश्चिमी घाट से प्रलेखित की जाने वाली 223वीं प्रजाति है।
  • संरक्षण की आवश्यकता : विशेषज्ञों ने नई प्रजातियों के अत्यधिक सीमित वितरण और आवास की कमी के कारण नए सर्वेक्षण और वायनाड जैसे पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील स्थलों के जीवों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया है।  
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X