New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में नितिन कामथ को "ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 इंडिया" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • नितिन कामथ, जीरोधा लिमिटेड के CEO हैं 
  • ये जून 2025 में मोंटे कार्लो में आयोजित होने वाले ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 इंडिया के प्रमुख विजेता

पुरस्कार श्रेणी विजेता कंपनी/संगठन

ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 इंडिया

नितिन कामथ

जीरोधा लिमिटेड

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

के वी कामथ

जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड

विशेष जूरी पुरस्कार

डॉ. एस. सोमनाथ

पूर्व अध्यक्ष, इसरो

नितिन कामथ और जीरोधा लिमिटेड

  • नितिन कामथ ने 2010 में जीरोधा लिमिटेड की स्थापना की।
  • जीरोधा ने डिस्काउंट ब्रोकरेज मॉडल पेश किया, जिससे छोटे निवेशकों के लिए पूंजी बाजार में निवेश अधिक सुलभ और किफायती बना।
  • वर्ष 2020 में, बिना किसी विदेशी निवेश के, जीरोधा को यूनिकॉर्न का दर्जा प्राप्त हुआ।
  • जनवरी 2024 में जीरोधा ने भारत का पहला ग्रोथ लिक्विड ETF लॉन्च किया।

ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर इंडिया अवार्ड 

  • यह पुरस्कार लंदन स्थित वैश्विक परामर्श फर्म अर्न्स्ट एंड यंग ग्लोबल लिमिटेड (EY) की भारतीय इकाई द्वारा दिया जाता है।
  • EY विश्वभर में परामर्श, आश्वासन, कानून, रणनीति, कर और लेनदेन संबंधी सेवाएं प्रदान करता है।
  • यह पुरस्कार भारत में सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक पुरस्कारों में से एक है।

प्रश्न  - हाल ही में किसे "ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 इंडिया" पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?

(a) नितिन कामथ

(b) राहुल देसाई 

(c) शंकरन नायर 

(d) चिराग अग्रवाल 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR