New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025

चर्चा में क्यों?

Financial-Literacy-Week

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 को लॉन्च किया।

  • यह अभियान 24 से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा।
  • विषय: "वित्तीय साक्षरता महिला समृद्धि"।
  • थीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
  • यह अभियान महिलाओं को वित्तीय प्लेटफार्मों का उपयोग करते समय जोखिमों और सावधानियों के बारे में जागरूक करेगा।
  • इस अभियान की शुरुआत आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय, ईटानगर के महाप्रबंधक अभिषेक मजूमदार ने की।
  • इस अभियान के तहत बैंकों को अपनी वेबसाइटों, एटीएम, मोबाइल एप्लिकेशन और शाखाओं में डिस्प्ले बोर्ड पर आरबीआई द्वारा विकसित पोस्टर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई):

  • भारत का केंद्रीय बैंक है, जो देश की मौद्रिक नीति, बैंकिंग व्यवस्था, और वित्तीय स्थिरता को नियंत्रित करता है।
  • इसे 1 अप्रैल 1935 को स्थापित किया गया था।
  • इसका मुख्य उद्देश्य मुद्रास्फीति नियंत्रण, ब्याज दरों का निर्धारण, और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। 
  • इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 
  • यह भारत के सभी बैंकों का नियमन करता है और;
    • देश की मुद्रा, भारतीय रुपया (INR), को जारी करता है।

प्रश्न: निम्नलिखित में से किसने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 लॉन्च किया?

(a) वित्त मंत्रालय 

(b) गृह मंत्रालय 

(c) कृषि मंत्रालय 

(d) भारतीय रिजर्व बैंक

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X