New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

नई दिल्ली में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन

चर्चा में क्यों?

16 से 18 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है।

प्रमुख बिंदु:

  • स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा: 
    • इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
  • फिट इंडिया मूवमेंट: 
    • यह कार्यक्रम नागरिकों को अधिक तंदुरुस्त बनने और एक स्वस्थ, मोटापे से मुक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
  • खेलो इंडिया पैरा गेम्स: 
    • कार्यक्रम में आगामी खेलो इंडिया पैरा गेम्स (20-27 मार्च) के शुभंकर, लोगो और गान का अनावरण किया जाएगा।
  • सांस्कृतिक और पारंपरिक प्रदर्शन: 
    • आयोजन के दौरान कलारीपयट्टू, मलखंब और गटका जैसे पारंपरिक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • मनोरंजन और संगीत: 
    • “नृत्य के ज़रिए फिटनेस” थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइव डीजे संगीत और बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

फिट इंडिया मूवमेंट:

  • लॉन्च: 29 अगस्त 2019
  • शुरुआत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
  • उद्देश्य: देशभर में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना

प्रश्न: फिट इंडिया कार्निवल 2025 का आयोजन कहां किया जा रहा है?

(a) मुंबई

(b) कोलकाता

(c) नई दिल्ली

(d) बेंगलुरु

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR