लद्दाख में पूर्ण कार्यशील साक्षरता

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में लद्दाख को पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया है
  • लद्दाख ने उल्लस-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता प्राप्त की है

उल्लास योजना

  • उल्लास’ मॉडल स्वयंसेवा पर आधारित है, जिसमें स्वयंसेवी किसी पुरस्कार की आशा किये बिना ‘उल्लास’ मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करते हैं और केवल गैर-साक्षरों को पढ़ाते हैं
  • इस योजना की अवधि वर्ष 2022-2027 तक है 
  •  उद्देश्य –
    • 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाना है
    • जो उचित स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकते। 
    • यह न केवल शिक्षार्थियों को पढ़ने, लिखने और अंकगणित कौशल प्राप्त करने की अनुमति देता है, बल्कि उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल की समझ से भी समृद्ध करता है, जो आजीवन सीखने को प्रोत्साहित करता है।
  • उल्लास योजना को स्वैच्छिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना को बढ़ावा देने के माध्यम से लागू किया जा रहा है। 
  • उल्लास योजना से लाभान्वित- 
    • देश भर में 77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।  
    • उल्लास’ मोबाइल ऐप में 1.29 करोड़ से अधिक शिक्षार्थी और 35 लाख स्वयंसेवी शिक्षक लाभान्वित हुए है।  

प्रश्न  -  हाल ही में किसे पूर्ण कार्यशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया गया ?

(a) लद्दाख 

(b) केरल 

(c) उत्तराखंड 

(d) दिल्ली 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT