New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

वीरता पुरस्कार 2025

चर्चा में क्यों ?

  • राष्ट्रपति ने  गणतंत्र दिवस 2025 पर  वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

वीरता पुरस्कार 2025

  • 2 कीर्ति चक्र (1 मरणोपरांत)
  • 14 शौर्य चक्र (3 मरणोपरांत)
  • 1 बार टू सेना मेडल (गैलंट्री)
  • 66 सेना मेडल (7 मरणोपरांत)
  • 2 नौसेना मेडल (गैलंट्री)
  • 8 वायु सेना मेडल (गैलंट्री)
  • 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल
  • 5 उत्तम युद्ध सेवा मेडल
  • 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल
  • 10 युद्ध सेवा मेडल
  • 1 बार टू सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)
  • 43 सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)
  • 8 नौसेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)
  • 15 वायु सेना मेडल (ड्यूटी के प्रति समर्पण)
  • 4 बार टू विशिष्ट सेवा मेडल

Gallantry Awards (वीरता पुरस्कार)

  • 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ और भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया था
  • इसके बाद भारत सरकार ने देश के जवानों की बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार- परम वीर चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र देने शुरू किए थे
  • भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, और नागरिकों को वीरता और साहसिक कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। 
  • ये पुरस्कार युद्ध और शांतिकाल दोनों स्थितियों में असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं।

Gallantry-Awards

वीरता पुरस्कार के प्रकार:

1. युद्धकालीन वीरता पुरस्कार

ये पुरस्कार युद्ध या संघर्ष की स्थिति में असाधारण बहादुरी दिखाने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं:-

  • परमवीर चक्र (Param Vir Chakra)
    • यह भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार है।
    • असाधारण शौर्य और बलिदान के लिए दिया जाता है।
  • महावीर चक्र (MahaVir Chakra)
    • युद्धकालीन वीरता का दूसरा सर्वोच्च सम्मान।
    • दुश्मन के सामने अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है।
  • वीर चक्र (Vir Chakra)
    • युद्धकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार।
    • दुश्मन के खिलाफ बहादुरी के कार्य के लिए दिया जाता है।

2. शांतिकालीन वीरता पुरस्कार

शांति के समय में असाधारण साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने वालों को ये पुरस्कार दिए जाते हैं:

  • अशोक चक्र (Ashok Chakra)
    • यह शांतिकालीन सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
    • दुश्मन या खतरे के समय अद्वितीय बहादुरी दिखाने वालों को दिया जाता है।
  • कीर्ति चक्र (Kirti Chakra)
    • शांतिकालीन वीरता का दूसरा सर्वोच्च सम्मान।
    • कठिन परिस्थितियों में साहस और बलिदान के लिए दिया जाता है।
  • शौर्य चक्र (Shaurya Chakra)
    • शांतिकालीन वीरता का तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार।
    • खतरे या आपदा के समय साहस दिखाने वालों को दिया जाता है।

प्रश्न  -  निम्नलिखित में से कौन सा एक शांतिकालीन वीरता पुरस्कार नहीं है ?

(a) कीर्ति चक्र 

(b) शौर्य चक्र

(c) अशोक चक्र

(d) वीर चक्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR