New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

ओडिशा की स्वास्थ्य बीमा योजना

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने ओडिशा में  एकीकृत स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया।

प्रमुख बिंदु:

  • यह ओडिशा सरकार की एकीकृत स्वास्थ्य बीमा योजना है।
  • एकीकृत बीमा योजना के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को राज्य में औपचारिक रूप से शुरू  किया गया।
  • केन्द्रीय मंत्री ने राज्य में शुरू की गई नई आयुष्मान वयो-वंदना योजना का भी शुभारंभ किया।

ओडिशा में एबी-पीएमजेएवाई और गोपबंधु योजना का विलय:

  • समझौता : 
    • जनवरी 2025 ओडिशा सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)
  • उद्देश्य:
    • आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने हेतु 
  • योजना का 34वां राज्य:
    • ओडिशा देश का 34वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बना जो इस योजना में शामिल हुआ।
    • दिल्ली ने बाद में शामिल होकर 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त किया।
  • पूर्व की सरकार ने किया इंकार:
    • पूर्व की बीजू जनता दल (BJD) सरकार ने AB-PMJAY को अपनाने से किया था इनकार।
  • बीजेडी सरकार अलग योजना शुरू:
    • बीजेडी सरकार ने अपनी अलग योजना शुरू की – बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (BSKY)।
    • वर्ष 2024 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद BSKY का नाम बदलकर गोपबंधु जन आरोग्य योजना रखा गया।
    • AB-PMJAY की शुरुआत के साथ ही गोपबंधु योजना का इसमें विलय कर दिया गया है।

आयुष्मान वयो-वंदना योजना की शुरुआत:

  • यह योजना 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को लक्षित करती है।
  • इस योजना में लाभार्थियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का कोई महत्व नहीं है
  • इसमें सभी वरिष्ठ नागरिक पात्र हैं।
  • यह योजना स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करती है।
  • आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का एक उप-अंग है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 29 अक्टूबर 2024 को किया था।

प्रश्न: एकीकृत स्वास्थ्य बीमा योजना किस राज्य सरकार की पहल है?

(a) बिहार

(b) ओडिशा

(c) झारखंड

(d) छत्तीसगढ़

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR