New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारत एग्रीफूड टेक सेक्टर में निवेश में शीर्ष पर

चर्चा में क्यों?

  • वर्ष 2024 में भारत ने एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में विकासशील देशों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • ग्लोबल इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म एगफंडर और ओमनिवोर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इस क्षेत्र की फंडिंग में 215% की वृद्धि हुई।
  • डील की संख्या में 27% का इजाफा हुआ।
  • वर्ष 2024 में भारत के एग्रीफूड टेक स्टार्टअप्स में निवेश 3 गुना बढ़कर 2.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

भारत एग्रीफूड टेक सेक्टर:

  • एग्रीफूड टेक सेक्टर कृषि और खाद्य उद्योगों में तकनीकी नवाचारों को लागू करने का क्षेत्र है।
  • इसमें स्मार्ट फार्मिंग, डेटा एनालिटिक्स, जीनोमिक्स, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होता है। 
  • इसका उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ाना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना है। 

अन्य देशों में निवेश की स्थिति

  • सिंगापुर में निवेश 3% बढ़कर 172 मिलियन डॉलर
  • मैक्सिको में 250% बढ़कर 97 मिलियन डॉलर
  • वियतनाम में 350% बढ़कर 87 मिलियन डॉलर
  • चिली में 33% बढ़कर 58 मिलियन डॉलर; आदि

भारत का एगटेक इकोसिस्टम

  • भारत को दुनिया के सबसे स्थापित एगटेक इकोसिस्टम में से एक माना गया।
  • भारत में स्टार्टअप्स ने जेप्टो को छोड़कर सालाना आधार पर 49% अधिक धन जुटाया।
  • एग मार्केटप्लेस और मिडस्ट्रीम टेक स्टार्टअप्स ने अकेले लगभग 500 मिलियन डॉलर जुटाए।

विकासशील देशों में एग्रीफूड टेक फंडिंग में वृद्धि

  • विकासशील देशों में एग्रीफूड टेक फंडिंग 2023 और 2024 के बीच 63% बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गई।
  • वैश्विक एग्रीफूड टेक सेक्टर में 4% की गिरावट दर्ज की गई।

प्रश्न.  वर्ष 2024 में, विकासशील देशों में एग्रीफूड टेक सेक्टर के लिए निवेश हासिल करने में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?

(a) चीन

(b) भारत

(c) ब्राजील

(d) दक्षिण अफ्रीका

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR