New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

भारतीय भाषा पुस्तक योजना

चर्चा में क्यों?

  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को बजट 2025-26 पेश करते हुए भारतीय भाषा पुस्तक योजना की घोषणा की।  

भारतीय भाषा पुस्तक योजना:

  • घोषणा और उद्देश्य:
    • भारतीय भाषाओं में स्कूली और उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए डिजिटल पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
    • इसका उद्देश्य छात्रों को उनके विषयों को उनकी भाषाओं समझने में मदद करना है।
    • यह योजना सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप है और शिक्षा को अधिक सुलभ बनाएगी।
  • लाभ:
    • छात्रों को डिजिटल प्रारूप में टेक्स्टबुक और अध्ययन सामग्री मिलेगी।
    • क्षेत्रीय भाषाओं में शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और भाषा आधारित समानता सुनिश्चित होगी।
    • तकनीकी, मेडिकल, लॉ और अन्य उच्च शिक्षा विषयों की किताबों का अनुवाद किया जाएगा।
  • सम्बंधित पहल:
    • पिछले साल शिक्षा मंत्रालय ने ASMITA योजना (अनुवाद और अकादमिक लेखन के माध्यम से भारतीय भाषाओं में अध्ययन सामग्री को बढ़ाने की योजना) शुरू की थी।
    • इसके तहत अगले पाँच वर्षों में 22 भारतीय भाषाओं में 22,000 किताबें तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था।
    • भारतीय भाषा पुस्तक योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शैक्षिक सामग्री के अनुवाद और प्रसार को बढ़ावा देगी।

प्रश्न. भारतीय भाषा पुस्तक योजना की घोषणा किसने की?

(a) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

(b) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

(c) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

(d) गृह मंत्री अमित शाह

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X