इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस

चर्चा में क्यों?

  • भारत सरकार ने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • इसके तहत IBCA का मुख्यालय और सचिवालय भारत में स्थापित किया जाएगा। 
  • भारत सरकार 2023-24 से 2028-29 तक पांच वर्षों के लिए एक कोष बनाने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और आवर्ती व्यय को पूरा करने के लिए IBCA को 150 करोड़ रुपये का बजटीय समर्थन प्रदान करेगी।

Big-Cats-Alliance

इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस:

  • यह एक वैश्विक पहल है, जिसे भारत ने अप्रैल 2023 में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर लॉन्च किया था।
  • इसका उद्देश्य विश्व की सात बिग कैट्स के संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग और प्रयासों को मज़बूत करना है।
  • बिग कैट्स में बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर, और प्यूमा शामिल हैं।
  • चीता के पुनर्वास के साथ भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां जंगलों में प्यूमा और जगुआर को छोड़कर सभी बिग कैट्स मौजूद हैं।

प्रश्न.  इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) का मुख्यालय किस देश में स्थापित किया जाएगा?

(a) अमेरिका

(b) दक्षिण अफ्रीका

(c) भारत

(d) ब्राज़ील

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT