New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 2025: तिथि, उद्देश्य, महत्व और इतिहास

चर्चा में क्यों?

  • अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस प्रतिवर्ष 29 अप्रैल को मनाया जाता है। 
  • यह दिवस नृत्य की कला के प्रति सम्मान और इसके महत्व को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।​

 अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का उद्देश्य और महत्व:

  • इस दिन को मनाने का उद्देश्य नृत्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे शिक्षा के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में प्रस्तुत करना है।
  • नृत्य विभिन्न संस्कृतियों को एक मंच पर लाने का कार्य करता है, जिससे सांस्कृतिक समझ और एकता को बढ़ावा मिलता है।

 अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का इतिहास

  • इंटरनेशनल डांस काउंसिल (CID) द्वारा 1982 में इस दिन की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य नृत्य के प्रचार-प्रसार में योगदान देना है।
  • 29 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि प्रसिद्ध फ्रांसीसी नृत्य कलाकार जीन-जॉर्जेस नोवरे की यह जन्म तिथि है।
  • इनका जन्म 1727 में हुआ था, जो एक बैले मास्टर और नृत्य के महान सुधारक थे।

इंटरनेशनल डांस काउंसिल (CID):

  • इंटरनेशनल डांस काउंसिल, जिसे फ्रेंच में "Conseil International de la Danse" कहा जाता है।
  • यह एक गैर-सरकारी संगठन है, जो दुनिया भर में सभी प्रकार की नृत्य कलाओं का आधिकारिक संगठन है। 
  • इसे 1973 में पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में स्थापित किया गया था और यह यूनेस्को का आधिकारिक साझेदार है।​ 

प्रश्न.  अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 30 अप्रैल

(b) 28 अप्रैल

(c) 29 अप्रैल

(d) 1 मई

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR