New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस- 21 मार्च

चर्चा में क्यों?

  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस प्रतिवर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस 2025 की थीम: "वन और भोजन" (Forests and Food)
  • इस दिन विभिन्न देशों में वृक्षारोपण, वन संरक्षण जागरूकता अभियान और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
  • इस दिन का उद्देश्य:
    • वनों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना
    • वन संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों को प्रोत्साहित करना

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • पहली बार इसे 2013 में मनाया गया था।
  • इसे संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के समन्वय में मनाया जाता है।

वनों का महत्त्व:

  • वनों का हमारी पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था और जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान है।
  • वन न केवल विभिन्न जीव-जंतुओं और मानव जीवन को समर्थन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन को रोकने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न.  अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

(a) 22 अप्रैल

(b) 5 जून

(c) 21 मार्च

(d) 16 सितंबर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR