New
GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM June End Offer UPTO 75% Off, Valid Till : 27th June 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi: 27 June, 3:00 PM GS Foundation (P+M) - Prayagraj: 22 June, 5:30 PM

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 (5वां संस्करण)

चर्चा में क्यों?

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के 5वें संस्करण की मेजबानी राजस्थान नवंबर 2025 में करेगा।

प्रमुख बिंदु:

  • इसकी घोषणा 25 जून 2025 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की।
  • राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। 
  • राजस्थान अब उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी की है, जैसे – ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा पूर्वोत्तर भारत के सात राज्य (असम, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड)
  • खेलों का आयोजन राज्य के किसी विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है।
  • राजस्थान विश्वविद्यालय और पूर्णिमा विश्वविद्यालय, दोनों जयपुर स्थित, इन खेलों की संयुक्त मेजबानी करेंगे।
  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 25 वर्ष से कम आयु के विश्वविद्यालय के छात्र भाग लेने के पात्र होते हैं।
  • पांचवें संस्करण में 200 से अधिक भारतीय विश्वविद्यालयों के लगभग 4000 एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।

खेलो इंडिया कार्यक्रम

  • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम का हिस्सा हैं जिसे 2017 में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में खेल संस्कृति को मजबूत और पुनर्जीवित करना है।
  • यह कार्यक्रम ऐसी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास करता है जो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत के लिए पदक जीत सकें।
  • मंत्रालय, भारतीय ओलंपिक संघ और राज्य सरकारों के सहयोग से खेलो इंडिया के अंतर्गत चार प्रमुख राष्ट्रीय स्तर के आयोजन कराता है:
    • खेलो इंडिया युवा खेल (19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए)
    • खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (25 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए)
    • खेलो इंडिया शीतकालीन खेल
    • खेलो इंडिया पैरा खेल

प्रश्न. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 के 5वें संस्करण की मेजबानी कौन सा राज्य करेगा?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) ओडिशा

(c) कर्नाटक

(d) राजस्थान

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR