New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का उद्घाटन किया।

प्रमुख बिंदु:

  • खेलो इंडिया सीजन की शुरुआत लद्दाख में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 से हुई।
    • इसका पहला भाग:
      • लद्दाख में
      • दो स्पर्धाओं- आइस हॉकी और आइस स्केटिंग 
      • आयोजन तिथि: 23-27 जनवरी  
    • इसका दूसरा भाग:
      • जम्मू और कश्मीर में
      • स्पर्धा- स्कीइंग जैसे बर्फ के खेल 
      • आयोजन तिथि: 22-25 फरवरी 
  • पहले भाग के आयोजन में 19 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत संगठन शामिल होंगे।
  • यह दूसरा मौका होगा जब लद्दाख शीतकालीन खेलों की मेज़बानी करेगा।
  • यह इसका पाँचवाँ संस्करण होगा।

खेलो इंडिया शीतकालीन खेल:

  • बर्फीले क्षेत्रों के खिलाड़ियों और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। 
  • इन खेलों की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी।
  • खेलों में शामिल हैं-
    • आइस हॉकी
    • आइस स्केटिंग
    • स्कीइंग
    • स्नोबोर्डिंग

खेलो इंडिया कार्यक्रम:

  • भारत सरकार की यह पहल 2017 में शुरू हुई थी। 
  • यह कार्यक्रम जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा के लिए लाया गया है।
  • इसका उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल से जोड़ना।
  • इसके तहत होने वाली प्रतियोगिताओं को मुख्यतः विभिन्न खेल श्रेणियों और स्तरों पर बांटा गया है।
    1. खेलो इंडिया यूथ खेल
    2. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेल
    3. खेलो इंडिया शीतकालीन खेल
    4. खेलो इंडिया स्कूल खेल
    5. खेलो इंडिया फिटनेस और सामुदायिक खेल
    6. खेलो इंडिया विशेष श्रेणी खेल

प्रश्न. खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025 का आयोजन किन दो स्थानों पर होगा?

(a) लद्दाख और उत्तराखंड

(b) लद्दाख और जम्मू और कश्मीर

(c) हिमाचल प्रदेश और सिक्किम

(d) अरुणाचल प्रदेश और असम

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR