आयुष्मान वय वंदना कार्ड' की शुरुआत

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर नई दिल्ली में 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' लॉन्च किया।

प्रमुख बिंदु:

  • यह योजना 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए है।
  • इसमें 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त,जो वरिष्ठ नागरिक पहले से ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर किए गए हैं।
    • उन्हें 5 लाख रुपये प्रति वर्ष का अतिरिक्त टॉप-अप कवर भी मिलेगा।
  • दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड का लाभ मिलेगा।
  • इससे उनके परिवार का स्वास्थ्य खर्च काफी कम हो सकेगा।
  • नवगठित भाजपा सरकार ने अपनी 100 दिवसीय कार्ययोजना में वादा किया था कि:
    • बीमा योजना के तहत 30 दिनों के भीतर कम से कम 1 लाख वरिष्ठ नागरिकों को नामांकित किया जाएगा।
  • 29 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की थी। 
  • इस विस्तार के तहत,देशभर के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' प्रदान किया जा रहा है।
    • ताकि वे स्वास्थ्य सेवा लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त कर सकें।

प्रश्न:आयुष्मान वय वंदना कार्ड' किस योजना का हिस्सा है?

(a) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

(b) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 

(c) प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना

(d) प्रधानमंत्री जन धन योजना

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT