​ माधवपुर घेड मेला

चर्चा में क्यों?

  • गुजरात के पोरबंदर जिले के माधवपुर गांव में 6 से 10 अप्रैल, 2025 तक माधवपुर घेड मेला का आयोजन किया जा रहा है।
  • मेले का उद्घाटन 6 अप्रैल को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया।

 प्रमुख बिंदु:

  • यह मेला भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणीजी के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है।
  • इस वर्ष इसमें गुजरात के साथ-साथ आठ पूर्वोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड—की भागीदारी हो रही है। ​
  • इस अवसर पर गुजरात और पूर्वोत्तर राज्यों के लगभग 1,600 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो दो भिन्न संस्कृतियों के बीच सामंजस्य का प्रतीक है।

गुजरात के प्रमुख मेले:

क्रम

मेला का नाम

स्थान

समय  

मुख्य विशेषताएँ

1

रण उत्सव 

कच्छ (भुज के पास)

नवम्बर – फरवरी

सफेद रेगिस्तान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प, लोक संगीत

2

तर्णेतर मेला

तर्णेतर, सुरेन्द्रनगर

भाद्रपद (अगस्त/सितंबर)

युवक-युवतियों का मिलन, पारंपरिक नृत्य और रंगीन छाते

3

भोवाड़ा मेला

जूनागढ़ (गिरनार पर्वत)

महाशिवरात्रि

नागा साधुओं की शोभायात्रा, धार्मिक आस्था

4

चंपानेर मेला

पंचमहल

मार्च/अप्रैल

आदिवासी परंपराएं और रीति-रिवाज

5

श्यामजी कृष्ण वर्मा मेला

मांडवी, कच्छ

अप्रैल

देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम

6

विंध्याचल मेला

डांग जिला

होली के बाद

आदिवासी संस्कृति का प्रदर्शन

7

जन्माष्टमी मेला

द्वारका / वडोदरा

जन्माष्टमी (अगस्त/सितंबर)

मटकी फोड़, कृष्ण लीला

8

शामलाजी मेला

अरावली (शामलाजी मंदिर)

कार्तिक पूर्णिमा (नवंबर)

आदिवासी श्रद्धालुओं की भागीदारी, लोक संस्कृति

9

चित्तौड़गढ़ मेला

साबरकांठा

जनवरी

गिरनार यात्रा से पूर्व सभा

10

उत्तरायन पतंग महोत्सव

अहमदाबाद

14 जनवरी (मकर संक्रांति)

पतंग उत्सव, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

प्रश्न. ‘माधवपुर घेड मेला’ किस राज्य में आयोजित किया जा रहा है?

(a) राजस्थान

(b) गुजरात

(c) मध्य प्रदेश

(d) महाराष्ट्र

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT