New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मन्नान जनजाति

मन्नान समुदाय के राजा और केरल के एकमात्र आदिवासी राजा रमन राजमन्नान नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में भाग लेंगे। पहली बार कोई आदिवासी राजा गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा।

मन्नान जनजाति के बारे में

  • निवास स्थल : केरल राज्य के इडुक्की जिले में लगभग 97% जनजातियों का निवास
  • प्रमुख गतिविधि केंद्र : कोझिमाला क्षेत्र (इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य का बफर जोन)
  • प्राचीन मूल निवास स्थान : मदुरै (तमिलनाडु)
  • प्रमुख भाषाएँ : तमिल एवं मलयालम 
  • राजतंत्र व्यवस्था : राजा द्वारा शासित दक्षिणी भारत का एकमात्र आदिवासी समुदाय 
    • राजा को सम्मानपूर्वक ‘कोझिमाला राजा मन्नान’ कहा जाता है।
    • राजा समुदाय के पारंपरिक समारोहों और उत्सवों का अभिन्न अंग होता है।
    • वह ऐसे अवसरों पर पगड़ी या टोपी और विशेष पोशाक पहनता है और समारोहों के दौरान दो मंत्री एवं सैनिक उसकी सहायता करते हैं।
  • कुल बस्तियां : राजा के अंतर्गत मन्नान जनजाति की कुल 48 बस्तियां शामिल 
    • प्रत्येक बस्ती का नेतृत्व एक ‘कणिकरन’ करता है जो स्थानीय मामलों की देखरेख भी करता है।
  • ऐतिहासिक विशेषाधिकार : मन्नान समुदाय को केरल के पूंजर राजाओं (1160ई.–1750 ई.) द्वारा अपने राज्य में क्षेत्र प्रबंधन और कर संग्रह के लिए एजेंट के रूप में विशेषाधिकार 
  • पर्यावरण प्रेमी : पर्यावरण के प्रति जागरूक प्रथाओं के प्रति समर्पण प्रकृति के साथ उनके घनिष्ठ संबंध और आजीविका का द्योतक 
  • आजीविका स्रोत : 
    • आवंटित कृषि भूमि पर फसलें उगाना 
    • गैर-प्रतिबंधित क्षेत्र से वनोपज एकत्र करना  
    • शारीरिक श्रम या मवेशी पालन में संलग्न होना
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X