New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM Navratri offer UPTO 75% + 10% Off | Valid till 26th March GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 17th March 2026

मरमरा सागर

(प्रारंभिक परीक्षा : समसामयिकी एवं विश्व का भूगोल)

चर्चा में क्यों 

23 अप्रैल,2025 को मरमरा सागर के नीचे 6.2 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आने के कारण यह चर्चा में है। 

मरमरा सागर के बारे 

  • अवस्थिति : मरमरा सागर यूरोप और एशिया के बीच तुर्की के पश्चिमी भाग में स्थित है।  यह तुर्की के एशियाई और यूरोपीय हिस्सों को प्राकृतिक रूप से अलग करता है।
    • यह एजीयन सागर और काला सागर के बीच एक सेतु की तरह कार्य करता है। 
  • आकार और क्षेत्रफल: इसका क्षेत्रफल लगभग 11,350 वर्ग किमी. और औसत गहराई लगभग 494 मीटर है। 
    • यह 280 किमी. लंबा और लगभग 80 किमी. चौड़ा है।
  • महत्वपूर्ण जलसंधि: मरमरा सागर ,काला सागर से बोस्फोरस जलसंधि (Bosphorus Strait)द्वारा और एजीयन सागर से दर्डेनेल्स जलसंधि (Dardanelles Strait)जुड़ता है। 
    • इन जलसंधियों के माध्यम से वैश्विक नौवहन और व्यापारिक मार्ग गुजरते हैं, जो इसे सामरिक दृष्टिकोण से अत्यधिक महत्त्वपूर्ण बनाता है।
  • भूकंप का कारण  : नार्थ अनातोलियन फॉल्ट (North Anatolian Fault) के पास इसकी अवस्थिति के कारण यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है। 
  • आर्थिक महत्त्व : यह एजीयन और काला सागर के मध्य मुख्य जलमार्ग है। इस क्षेत्र से होकर वैश्विक व्यापार और नौवहन गतिविधियाँ होती हैं। साथ ही, तुर्की की अर्थव्यवस्था में समुद्री परिवहन, मत्स्यन और पर्यटन उद्योग का महत्त्वपूर्ण योगदान है।
    • यहाँ से होकर वैश्विक शिपिंग मार्ग गुजरते हैं, जो तुर्की के बंदरगाहों, विशेषकर इस्तांबुल और चानकाले को महत्त्वपूर्ण  व्यापारिक केंद्र बनाता है।
    • तुर्की की मत्स्य उद्योग में मरमरा सागर का महत्वपूर्ण स्थान है, जो पूरे देश के लिए समुद्री भोजन की आपूर्ति करता है।
  • महत्वपूर्ण बंदरगाह : चैनकाले बंदरगाह 

इसे भी जानिए

काला सागर : 

  • अवस्थिति : यह सागर पूर्व में काकेशस पर्वत, पश्चिम में बाल्कन प्रायद्वीप और उत्तर में यूक्रेन और रूस से घिरा हुआ है।
  • सीमा साझा करने वाले देश: तुर्की,बुल्गारिया ,रोमानिया,यूक्रेन,रूस,जॉर्जिया 
  • प्रमुख नदियाँ:
    • डेन्यूब नदी: यह यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है और कालासागर में गिरने वाली सबसे बड़ी नदी है। यह नदी 10 देशों से होकर बहती है। 
    • डोन नदी : यह नदी रूस से बहती है। 
    • नीपर नदी : यह नदी यूक्रेन से बहती हुई काला सागर में गिरती है।
    • नीस्टर नदी : यह नदी यूक्रेन और मोल्दोवा से होकर बहती बहती हुई काला सागर में गिरती है। 

एजियन सागर (Aegean Sea)

  • अवस्थिति : यह ,भूमध्य सागर का एक हिस्सा है और तुर्की और ग्रीस के बीच अवस्थित है।
  • नदियां : मोरम (Marmara) और साम्सुन (Samsun)
  • द्वीप : एजियन सागर में कई प्रसिद्ध द्वीप स्थित हैं, जिनमें ग्रीस के सैन्टोरिनी, माईकोनोस, रोड्स, और लैस्बोस शामिल हैं। 

UPSC 2024 

प्रश्न: निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :

  1. फिनलैंड
  2. जर्मनी
  3. नॉर्वे
  4. रूस

उपर्युक्त में से कितने देशों की सीमा उत्तरी समुद्र के साथ लगती है ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) केवल तीन

(d) सभी चार

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X